छोटे परदे की दुनिया वास्तव में बहुत बड़ी है। जहां बॉलीवुड की फिल्में बड़े परदे पर हर शुक्रवार को बदल जाती हैं, वहीं छोटी स्क्रीन पर सीरियल सालों-साल चलते हैं और दर्शक एक निश्चित समय पर उस सीरियल को देखते हैं। शायद यही कारण है कि टीवी पर काम करने वाले सेलेब्स की भी अपनी एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग होती है। इतना ही नहीं, कई टीवी सेलेब्स तो अपने पार्टनर से भी कहीं अधिक पॉपुलर होते हैं। इस लिस्ट में दिव्यांका त्रिपाठी से लेकर दीपिका कक्कड़ तक सेलेब्स के नाम शामिल हैं।
ऐसी कई टीवी एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग स्किल्स के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं। आज उनके फैन की संख्या लाखों-करोड़ों में हैं और पॉपुलैरिटी के मामले में वह अपने पति से भी कहीं अधिक आगे हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ टीवी एक्ट्रेसेस के बारे में बता रहे हैं-
रूबीना दिलैक
रूबीना दिलैक को सीरियल छोटी बहू से बहुत अधिक पॉपुलैरिटी मिली थी। उनकी भोली सूरत और एक्टिंग स्किल्स को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। जब बात पॉपुलैरिटी की होती है तो रूबीना अपने पति अभिनव से कहीं अधिक आगे हैं। बता दें कि उनके पति अभिनव भी एक एक्टर हैं। लेकिन वह स्टारडम के मामले पर उस जगह पर नहीं पहुंच पाए हैं, जहां पर आज रूबीना है। यहां तक कि रूबीना और उनके पति अभिनव एक साथ बिग बॉस में भी नजर आए थे और रूबीना ने बिग बॉस की ट्रॉफी भी जीत ली थी।
दिव्यांका त्रिपाठी
इस लिस्ट में अगला नाम आता है दिव्यांका त्रिपाठी दहिया। दिव्यांका त्रिपाठी और उनके हसबैंड विवेक दहिया दोनों ही सीरियल ये हैं मोहब्बतें में नजर आ चुके हैं। जहां इस सीरियल के जरिए दिव्यांका ने सफलता के नए मुकाम हासिल किए, वहीं एक्टर विवेक दहिया कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाएं। बता दें कि दिव्यांका ही गिनती आज के समय में टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस में होती है। वहीं, विवेक दहिया को लोग बतौर एक्टर कम और दिव्यांका त्रिपाठी के पति के रूप में अधिक जानते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: मशहूर टीवी एक्ट्रेस जिनका दिल देसी छोड़ विदेशी लड़कों पर आया
भारती सिंह
भारती सिंह ने छोटे परदे व बड़े परदे दोनों पर अपनी कॉमेडी का जलवा बिखेरा है। अक्सर भारती अपने पति हर्ष के साथ स्टेज शेयर करती हुई नजर आती हैं, लेकिन उनकी कॉमेडी में जो जादू है, वह जादू उनके पति हर्ष लिंबाचिया नहीं बिखेर पाते हैं। अगर पॉपुलैरिटी की बात हो तो यकीनन भारती सिंह इस मामले में हर्ष कहीं आगे हैं। इतना ही नहीं, भारती सिंह को आज के समय की सबसे पॉपुलर इंडियन फीमेल कॉमेडियन माना जाता है।
Recommended Video
दीपिका कक्कड़
सीरियल ससुराल सिमर का में लीड रोल प्ले कर चुकी दीपिका कक्कड़ पिछले कुछ समय से स्क्रीन से दूर हैं, लेकिन इसके बावजूद भी उनकी फैन फॉलोइंग कम नहीं हुई है। आज भी लोग उन्हें एक बार फिर से परदे पर देखना चाहते हैं। बता दें कि दीपिका कक्कड़ की अपने पति शोएब इब्राहिम से मुलाकात सीरियल के सेट पर ही हुई थी। धीरे-धीरे उनका रिश्ता आगे बढ़ा और फिर उन्होंने एक होने का फैसला कर लिया। लव मैरिज के बाद दीपिका ने परिवार को प्राथमिकता दी। लेकिन आज भी फैन दीपिका पर उनके पति शोएब इब्राहिम से कहीं अधिक प्यार बरसाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: जेल की हवा खा चुके हैं ये टीवी एक्टर्स
सनाया ईरानी
सनाया ईरानी कई पॉपुलर टीवी शोज जैसे कसम से, राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी, मिले जब हम तुम आदि में नजर आ चुकी हैं। उनकी एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। बता दें कि सनाया ने एक्टर मोहित सहगल से शादी की है, लेकिन पॉपुलैरिटी और इनकम के मामले में सनाया उनसे काफी आगे हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Instagram
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।