Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:48 AM IST

मुकेश अंबानी से लेकर सावित्री जिंदल तक, साल 2022 की Forbes Billionaires List में शामिल हैं इन भारतीय अरबपतियों के नाम

दुनिया के हर क्षेत्र में भारतीय अपनी जगह बना लेते हैं। चाहे फिर वो कारोबार हो या फिर Forbes की लिस्ट।
Updated:- 2022-04-15, 10:30 IST
image

हाल ही में Forbes ने साल 2022 के बिलियनेयर्स की लिस्ट जारी की है। जिसके मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध मुकेश अंबानी 90.7 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ सबसे अमीर भारतीय के रूप में पहले पायदान हैं। दुनियाभर में टेस्ला और स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हैं, वहीं अमेजन के जेफ बेजोस और लूई वीटन के हेड प्रमुख बर्नार्ड अरनॉल्ट ने 2सरे और 3सरे स्थान पर अपनी जगह हैं। बता दें कि मुकेश अंबानी इस लिस्ट में 10वें स्थान पर हैं। 

हर साल Forbes Billionaires List का इंतजार लोगों द्वारा बड़ी बेसब्री से किया जाता है, जिसमें अलग-अलग देशों के अरबपतियों को शामिल किया जाता है। आज के आर्टिकल में हम आपको भारत के इन टॉप बिलेनियर के बारे में बताएंगे, जिन्होंने इस साल Forbes Billionaires की इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। आइए जानते हैं इन अरबपतियों के बारे में।

मुकेश अंबानी- 

Forbes Billionaires List

मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक हैं। बता दें कि 90.7 बिलियन डॉलर के साथ मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। बता दें कि पिछले कई सालों से मुकेश अंबानी इस लिस्ट का हिस्सा रहे हैं और बड़े बिजनेस को देखते हुए यह बात कही जा सकती हैं कि आने वाले समय में भी अंबानी इस लिस्ट का हिस्सा रहेंगे। 

गौतम अडानी- 

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Gautam Adani (@gautam.adani)

गौतम अडानी  Forbes Billionaires List में दूसरे भारतीय है। मुकेश अंबानी और अडानी की रैंक में केवल 1 पायदान का अंतर है। बता दें कि 90.0 अरब डॉलर की नेट वर्थ के साथ गौतम अडानी इस लिस्ट में 11 वें रैंक पर हैं। ऐसे में एशिया के बिलेनियर्स की लिस्ट में अडानी टॉप में अपनी जगह बना चुके हैं।  

शिव नादर- 

Forbes Indian Billionaires

भारत के 10 सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर शिव नाडर हैं। बता दें कि शिव नादर साल 2021 में एचसीएल टेक्नोलॉजी के पद से हट गए थे, अब यह जिम्मेदारी उनकी बेटी रोशनी नादर मल्होत्रा पर आ गई हैं। हालांकि इसके बाद भी शिव नादर इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। 28.7 अरब डॉलर के साथ नेटवर्थ के संपत्ति के साथ शिव नादर इस लिस्ट में 47वें स्थान पर हैं।

साइरस पूनावाला- 

साइरस पूनावाला वाला कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ने कोरोना की वैक्सीन बनाई है। जिस कारण उनकी वेल्थ 24.3 अरब डॉलर हो गई है। ऐसे में  पूनावा ने इस लिस्ट में 54 रैंक पर अपना स्थान बनाया है। 

राधाकृष्ण दमानी- 

राधाकृष्ण दमानी इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। बता दें कि राधाकृष्ण दमानी और परिवार को 1130 करोड की संपत्ती है, मार्च 2017 में सुपरमार्केट चेन एवेन्यू सुपरमार्केट के आईपीओ आने के बाद राधाकृष्ण दमानी भारत के रिटेल किंग हो गए हैं। 20 अरब डॉलर के साथ राधाकृष्ण इस सूची में 81 स्थान पर हैं। 

इसे भी पढ़ें- ये हैं भारत की 5 सबसे अमीर महिलाएं, जानिए क्या है इनका नेट वर्थ

लक्ष्मी मित्तल-

 लक्ष्मी मित्तल भी दुनिया के अरबपतियों की इस लिस्ट में शुमार हैं। 17.9 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ लक्ष्मी मित्तल 89 रैंक पर हैं। 

सावित्री जिंदल- 

Women In Forbes Indian Billionaires

सावित्री जिंदल टॉप 10 भारतीयों में इस लिस्ट की एकलौती महिला हैं। बता दें, कि 17.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सावित्री इस लिस्ट में 91वीं रैंक पर हैं।

कुमार मंगलम बिड़ला- 

कुमार मंगलम बिड़ला 16.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ इस लिस्ट में 106 रैंक पर हैं। वहीं उनकी गिनती भारत के टॉप 10 अमीरों भी शामिल है।

इसे भी पढ़ें- ये हैं भारत के सबसे अमीर भिखारी, महीने की कमाई सुन उड़ जाएंगे आपके होश

दिलीप सांघवी-

दिलीप सांघवी 15.0 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 115 वीं रैंक पर मौजूद हैं। बता दें कि बीते समय में दिलीप सांघवी की कंपनी सन फार्मास्यूटिकल्स के शेयर में 68 फीसदी का उछाल देखने को मिला है, यही वजह है कि वो लिस्ट का हिस्सा रहे हैं। 

उदय कोटक- 

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Uday Kotak (@kotakuday)

उदय कोटक भारत के सबसे अमीर बैंकर हैं और कोटक महिंद्रा बैंक संचालित करते हैं। यह बैंक देश के निजी क्षेत्र में टॉप चार में शुमार हैं। बता दें कि उदय कोटक 15.3 डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में 129 स्थान पर हैं। 

 

तो ये हैं Forbes लिस्ट में शामिल अरबपतियों के नाम, जिनके बारे में आपको जानना चाहिए। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ। 

image credit- wikipedia

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।