herzindagi
How do you make natural fertilizer for vegetables

घर पर बने इन फर्टिलाइजर का करें इस्तेमाल, सब्जियों से भर जाएगा गार्डन

Homemade Fertilizer for Vegetable Garden: घर पर सब्जियां उगाने के लिए आप होममेड फर्टिलाइजर जरूर इस्तेमाल करें। इससे आपके पौधे सब्जियों से भर जाएंगे।&nbsp;&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-08-21, 17:28 IST

Homemade Fertilizer for Vegetable Garden: पौधों को हरा-भरा बनाने के लिए जरूरी कि आप फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करें। खासतौर पर सब्जियों वाले पौधों को खाद की बहुत आवश्यकता होती है। बहुत से लोग मार्केट से बने बनाए फर्टिलाइजर खरीदते हैं, जिनमें केमिकल डले होते हैं। इस आर्टिकल में जानें कि आप कैसे अपने सब्जियों के पौधों के लिए खाद बना सकते हैं।  

पौधों के लिए छिलकों से खाद कैसे बनाएं? 

Homemade Fertilizer for Vegetable Garden

पौधों के लिए आप रसोई में मौजूद अलग-अलग चीजों के छिलकों से खाद बना सकते हैं। केले, संतरे और प्याज आदि के छिलको को पानी में 7 से 8 घंठे तक डालकर रखें। अब पानी में से छिलके निकाल दें और पानी को किसी बोतल में स्टोर करके रख दें। अब हफ्ते में 2 से 3 बार इस पानी को पौधों में डालें। 

इसे भी पढ़ेंः पौधों को नई जिंदगी देंगे पानी डालने से जुड़े ये हैक्स

पौधों के लिए सरसों की खली से बनाएं खाद 

सरसों की खली को भी फर्टिलाइजर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आपको सबसे पहले 1 कप सरसों की खली को बारीक-बारीक तोड़ना है। अब आपको 1/2 लीटर पानी में सरसों की खली डालनी है और 1 घंटे के लिए रख देना। अब पानी को अलग कर दीजिए और उसे पौधों में डालें। 

चाय पत्ती से पौधों के लिए खाद कैसे बनाएं

चाय पत्ती से भी पौधों के लिए खाद बनाई जा सकती है। इसके लिए आपको सबसे पहले 1 गिलास पानी में चाय पत्ती डालनी है और उसे उबालना है। अब पानी को 1 हफ्ते में 1 बार पौधे में जरूर डालें। 

सब्जियों के पौधों के लिए इनो से बनाएं खाद 

homemade fertilizer for plants

पानी में इनो मिलकर भी पौधों के लिए खाद बनाई जा सकती है। आपको बस पौधों के कीड़े वाले हिस्से पर इनो का छिड़काव करना है। आप चाहें तो इनो को पानी में मिलकर लिक्विड खाद भी तैयार कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ेंः Plants For Kitchen: रसोई में इन पौधों को लगाएं, नहीं पड़ेगी धूप की जरूरत

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।  

यह विडियो भी देखें

Photo Credit: Instagram    

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।