Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:35 AM IST

शमी के पौधे की मिट्टी में डालें बस ये 5 चीजें, हरा-भरा हो जाएगा प्लांट  

शमी के पौधे को बहुत शुभ माना जाता है। भगवान शिव की पूजा में भी इस पौधे की पत्तियों का इस्तेमाल होता है। आप इस पौधे की देखभाल करने के लिए बस इन पांच चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं।   
Updated:- 2023-08-18, 16:15 IST
image

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, शमी का पौधा ग्रह नक्षत्रों के प्रभाव को कम करने में उपयोगी माना जाता है और इसमें देवताओं को भी वास होता है। अगर आपके घर में शमी का पौधा है लेकिन वह बार-बार सूख जाता है तो हम आपको 5 ऐसी चीजें बताएंगे जिससे शमी का पौधा हरा-भरा हो जाएगा। 

1)शमी के पौधे में डालें गोबर की खाद

things to add in shami plant soil to increase its greenery

गाय के गोबर की खाद को प्राचीन काल से ही एक प्राकृतिक जैविक उर्वरक माना जाता है। इसका प्रयोग करने से शमी के पौधे को सभी तत्व प्राप्त होंगे। आपको बता दें कि शमी के पौधे में आप केवल गाय का गोबर ही नहीं बल्कि घोड़े, बकरी व भैंस का गोबर भी खाद के रूप में उपयोग कर सकती हैं। गोबर खाद प्राकृतिक आर्गेनिक खाद होती है और इसका उपयोग आप रासायनिक उर्वरक की जगह पर सकती हैं। गोबर की खाद में अमोनिया का उच्च स्तर होता है। आप जितनी पुरानी गोबर की खाद का उपयोग करेंगी उतना ही वह शमी के पौधे के लिए फायदेमंद होता है।  

2)समुद्री शैवाल को शमी के पौधे में डालें 

समुद्री शैवाल को शमी के पौधे में डालने से पौधा जल्दी ग्रो करता है और उसकी पत्तियां भी झड़ती नहीं है। समुद्री शैवाल को आप मार्केट से खरीद सकती हैं। इन्हें सी वीड भी कहा जहां है। यह समुद्र की गहराई में स्थित एल्गी यानी शैवाल होती हैं।

 इसे जरूर पढ़ें: शमी का पौधा रहेगा हरा-भरा बस इन 3 टिप्स को करें फॉलो

3)कोकोपीट को शमी के पौधे में डालें 

कोकोपीट को शमी के पौधे में डालने से मिट्टी में नमी बनी रहती है। इससे बीज या पौधे में फंगल रोग नहीं होता है। कोकोपीट को मिट्टी में डालने से जंगली घास भी नहीं उगती है और पौधे की ग्रोथ भी अच्छी होती है।

4)दालचीनी पाउडर को शमी के पौधे में डालें 

अगर शमी के पौधे में कीड़े या फिर फंगस लग रहा है तो इसे आप आसानी से दूर कर सकती हैं। इसके लिए आपको बस शमी के पौधे की मिट्टी में दालचीनी पाउडर को छिड़कना होगा। ऐसा करने से पौधे में कीड़े और फंगस नहीं लगती है। 

 इसे भी पढ़ें:शुगर कंट्रोल करने वाला यह पौधा आप भी गार्डन में जरूर लगाएं

5)नीम केक पाउडर को शमी के पौधे में डालें 

फंगस, कीड़े और शमी के पौधे की जड़ों को सड़ने से रोकने के लिए नीम केक पाउडर को शमी के पौधे की मिट्टी में मिला दीजिए। ऐसा करने से पौधा कीड़ों से सुरक्षित रहती हैं। 

आप इन पांच चीजों को शमी के पौधे की मिट्टी में डालकर इसे हरा-भरा कर सकती हैं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

 

image credit- freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।