Rose Day History in Hindi: क्या है रोज डे का इतिहास? जानें इस खास दिन के बारे में दिलचस्प बातें

Rose Day History: गुलाब का फूल सबसे खास फूलों में से एक है। यही कारण है कि रिश्ते को मजबूत बनाने से लेकर किसी नए रिश्ते की शुरुआत तक के लिए हम गुलाब का फूल देते हैं। गुलाब के फूल के बारे में तो आपने बहुत सुना और पढ़ा होगा लेकिन रोज डे के बारे में आप कितना जानते हैं? बहुत कम लोगों को पता है कि रोज डे का इतिहास क्या है। आज हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं।
रोज डे का इतिहास (Rose Day History)

रोज डे के इतिहास के बारे में आपको तरह-तरह की जानकारी देखने को मिलेगी। माना जाता है 30 ईसा पूर्व से ही गुलाब का फूल प्यार की निशानी के रूप में देखा जा रहा है। रानी क्लियोपेट्रा ने भी अपने कमरे को सजाने के लिए गुलाब के फूलों का इस्तेमाल किया था। यही कारण है कि फरवरी महीने में वैलेंटाइन डे की शुरुआत के लिए रोज डे चुना गया है।
इसे भी पढ़ेंः Rose Day 2023: जानिए अलग-अलग रंग के गुलाब का क्या होता है मतलब
कब है रोज डे (Rose Day Date)
बता दें वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे के साथ ही होती है। इसका मतलब यह कि कल यानी 7 फरवरी को हम रोज डे मनाने वाले हैं।
क्यों देते हैं गुलाब (Significance of Rose Day)

अपने पार्टनर को गुलाब देने का मतलब है कि आप उसको अपनी लाइफ में बहुत अहम मानते हैं। गुलाब देने का मतलब है कि आप प्यार जाहिर कर रहे हैं। जरूरी नहीं है कि लाल गुलाब ही दिया जाए। हर गुलाब का अलग अर्थ होता है जिसे आप दोस्त, भाई-बहन और माता-पिता को भी दे सकते हैं।
हर गुलाब का होता है अलग अर्थ (Meaning of Rose Colour)
पीले रंग के गुलाब का मतलब दोस्ती, गुलाबी रंग का रोज खूबसूरती और एलिगेंस, लैवेंडर रंग का गुलाब आकर्षण की भावना और लाल गुलाब का मतलब प्यार इजहार करना होता है।
आप ऐसे करें अपने प्यार का इजहार (How to Impress Partner on Rose Day)

अपने पार्टनर को खुश करने के लिए आप रोज डे पर रोड के साथ-साथ कुछ स्पेशल करें। आपको स्पेशल क्या करना है यह आपकी पार्टनर की पसंद पर निर्भर करता है। गिफ्ट देकर, अचानक से स्प्राइट देकर या दोबारा से उन्हें प्रपोज करके भी आप प्यार का इजहार कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः जानें Rose Day पर क्यों दिया जाता है गुलाब
तो ये थी रोज डे की हिस्ट्री से जुड़ी सारी जानकारी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।