Sat Sep 12, 2026 | Updated 09:14 PM IST

Vegetables Gardening Hacks: भीषण गर्मी में भी घर की छत पर हरी-भरी रहेंगी सब्जियां, बस जून में गार्डनिंग के समय न करें ये गलतियां

शहरों में रहने वाले लोग अपने घर की छत, बालकनी या घर के बाहर छोटे से आंगन में सब्जियां लगाना पसंद करते हैं। लेकिन इनका रोज ध्यान रखने के बाद भी ये सूखने लगे तो बहुत ज्यादा अफसोस होता है।
Updated:- 2026-06-07, 12:23 IST
how to keep garden vegetables fresh in june heat

गर्मियों के मौसम में गार्डन लगे पौधों का ध्यान ज्यादा रखना पड़ता है। खासकर सब्जियों के पौधों के लिए यह मौसम सबसे ज्यादा मुश्किल होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसे आप घर की छत पर एक गमले में लगते हैं। ऐसे में उन्हें जमीन से मिलने वाले असली पोषक तत्व सही से नहीं मिल पाते हैं। वहीं गर्मी भी ज्यादा होगी तो यह तापमान नहीं सह पाएंगे, जिससे जल्दी खराब हो जाएंगे। गर्मियों के मौसम में लोग घर की छत पर टमाटर, मिर्च, धनिया, पालक, बैंगन, भिंडी, लौकी और खीरा जैसी सब्जियां लगाते हैं। अगर आपने भी पौधे लगाएं हैं, तो जून की इस तपती गर्मी में पौधों का इस तरह से ख्याल रखें। इससे सब्जियां खराब नहीं होंगी।

हर दिन सुबह और शाम पानी दें

सब्जियों का पौधा अगर खराब नहीं करना चाहती हैं, तो गर्मी के मौसम में आपको सुबह 6 से 8 बजे के बीच दे देना चाहिए, क्योंकि धूप सुबह-सुबह ही निकल जाती है। इसके बाद शाम के समय पानी दें। इससे पत्तियां झुलसने से बचती हैं और पौधे सूखते नहीं है।

इसे भी पढे़ं- Rose Gardening Tips: ₹10 से भी कम में फूलों से भर जाएगा गुलाब का पौधा, बस आजमाएं यह सीक्रेट ट्रिक

Vegetable garden tips

ग्रीन नेट या शेड नेट लगाएं

पौधों को सीधी तेज धूप न लगे, इसके लिए नेट या शेड लगवाएं। छत पर 50% ग्रीन नेट लगाना भी फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि इससे पौधे गर्मी में ताजा रहते हैं। पत्तियां भी पीली नहीं पड़तीं और सब्जियां अपने आप सूखकर गिरती भी नहीं।

इसे भी पढे़ं- जून का दूसरा हफ्ता जाने से पहले बालकनी में लगाएं यह नखरीला पौधा, पूरे साल मिलेंगे भर-भर के फूल

बड़े गमलों का इस्तेमाल करें

गर्मी के मौसम में कोशिश करें कि पौधों को बड़े गमले में लगाएं। इससे पौधों को स्पेस ज्यादा मिलता है और तेज धूप में यह मिट्टी की नमी की वजह से जल्दी खराब नहीं होते। छोटे गमलों में मिट्टी जल्दी गर्म हो जाती है, जिससे पौधे सूखने का खतरा रहता है। बड़े गमले में जड़ों को भी बढ़ने की जगह मिल जाती है।

How to protect plants from intense summer heat

घर में बनी जैविक खाद डालें

पौधों में डालने के लिए घर पर बनी खाद का ही यूज करें। गर्मी के मौसम में पौधों को पोशक तत्व की ज्यादा जरूरत होती है। इसलिए, गोबर खाद और कम्पोस्ट खाद का यूज कर सकती हैं। इसके अलावा आप चाहें, तो हर दिन दोपहर में पौधों को तेज धूप से से हटा कर छांव में रख सकती हैं। यह भी पौधों को सेफ रखने का अच्छ तरीका हो सकता है।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-  magnifc

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।