पुरानी टी-शर्ट को बेकार समझने की न करें भूल, गर्मी से कर सकता है बचाव; पढ़ें इस्तेमाल के 3 तरीके

Old T-Shirt Reuse Ideas For Summer Relief: आज के समय में बाजार में एक से बढ़कर एक डिजाइन वाली टी-शर्ट्स मिलती हैं। अब ऐसे में हम गर्मी आते ही ढेर सारी टी शर्ट खरीद लेते हैं और बड़े शौक से पहनते हैं। ये न केवल गर्मी से राहत देती हैं बल्कि पसीने को भी आसानी से सोख लेती है। हालांकि नई टी-शर्ट खरीदने की वजह से कई बार अलमारी में इतनी पुरानी टी-शर्ट्स इकट्ठी हो जाती हैं, जिन्हें बाद में छोटी होने या फैशन निकल जाने के कारण साइड कर देते हैं। इसके अलावा कई बार इन्हें बेकार समझ कर पोछा बना लेते हैं या फिर कूड़े में फेंक देते हैं, लेकिन आपको बता दें कि ओल्ड टी-शर्ट की मदद से आप गर्मी से बचाव के जुगाड़ लगा सकती हैं। नीचे लेख में जानें इनका रीयूज-
पुरानी टी-शर्ट से बनाएं बोहो पर्दा

पुरानी टी-शर्ट से आप दरवाजे या फिर खिड़की के लिए बोहो पर्दा बना सकती हैं। नीचे पढ़ें तरीका-
इसे भी पढ़ें- पुराने कपड़े को बेकार समझने के बजाय, बनाएं स्टाइलिश पायदान
जरूरी सामग्री
- पुरानी टी-शर्ट
- कैंची
- रस्सी
- सुई-धागा
- मोती (ऑप्शनल)
बोहो पर्दा बनाने का तरीका
- बोहो पर्दा बनाने के लिए सबसे पहले पुरानी टी-शर्ट्स को धोकर सुखा लें।
- अब कपड़ों को लंबी-लंबी पट्टियों में काट लें।
- इसके बाद कपड़ों की स्ट्रिप्स को गांठ लगाकर एक-दूसरे से बांधते जाएं।
- जिस चीज के लिए आप पर्दा बना रही हैं उस लंबाई के पूरा होने के बाद इसे रस्सी में बांध दें।
- अब इस सही करने के बाद टांगें।
- ज्यादा गर्मी पड़ने पर इसे पर पानी का छिड़काव करें।
- इससे हवा पड़ने पर ठंडी हवा लौटकर आएगी।
हेलमेट के अंदर स्वेट लाइनर की तरह करें इस्तेमाल

अगर आप टू-व्हीलर यानी स्कूटी चलाती हैं, तो हेलमेट के अंदर पसीना आना और उससे होने वाली खुजली एक बड़ी समस्या है। पुरानी टी-शर्ट का एक चौकोर टुकड़ा काटें और उसे हेलमेट पहनने से पहले अपने सिर पर रख लें। यह पसीने को सोख लेगा और आपके बालों को पसीने की गंध और चिपचिपाहट से बचाएगा।
पालतू जानवरों के लिए कूलिंग मैट की तरह आ सकता है काम

अगर आपके घर में को पेट है, तो उसे गर्मी से बचाने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए कई पुरानी टी-शर्ट्स को आपस में जोड़कर या एक के ऊपर एक रखकर आप उनके लिए एक नरम गद्दी बना सकती हैं।
सूती कपड़ा होने के कारण यह गर्म नहीं होता। आप इस गद्दी को हल्का सा गीला करके पंखे के नीचे रख सकते हैं, जिससे आपके पालतू जानवर को ठंडी जगह पर सोने का अहसास होगा।
इसे भी पढ़ें- Polythene Bag Reuse Ideas: घर में इकट्ठा हुई पॉलीथीन को न समझें बेकार, बना सकती हैं कमाल की ये चीजें
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik, Amazon
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।