शादी के बाद अपनी पहली ईद की तैयारियों में लगी हैं दीपिका कक्कड़

दीपिका ने कहा कि उन्होंने शादी के बाद बहुत सारा समय घर पर बिताया और हाउसवाइफ की फीलिंग एंजॉय की। सुबह उठती थी, शोएब का टिफिन पैक करती थी और रात को उनके आने का इंतज़ार।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2018-06-16, 13:20 IST
deepika kakkar main

ईद आने वाली है और इसकी तैयारियां चल रही हैं। सभी के लिए नए कपड़े और इसके लिए ढेर सारी शॉपिंग। इस त्यौहार का अपना मज़ा है। वैसे, इस साल यह त्यौहार टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ यानि फ़ैज़ा के लिए और भी ज्यादा ख़ास है और इसका कारण है उनकी शादी।

deepika kakkar inside

आप जानते ही होंगे कि दीपिका ने इसी साल 22 फरवरी को अपने शो ‘ससुराल सिमर का’ के को-एक्टर शोएब मालिक से शादी की है। और आने वाली यह ईद शादी के बाद उनकी पहली ईद है।

deepika kakkar inside

दीपिका ने हमें बताया कि वैसे तो वो पिछले दो सालों से शोएब के साथ ईद मना रही हैं मगर, इस बार उनके साथ शोएब की फैमिली भी होगी, जिनके लिए वह बहुत कुछ प्लान कर रही हैं। आइये डिटेल में जानते हैं दीपिका की इस प्लानिंग के बारे में-

खाने में होगा इतना सबकुछ

दीपिका ने कहा कि वैसे मैं शोएब के साथ पिछले दो सालों से ईद मना रही हूँ और उन्हें जो भी पसंद होता है मैं उसे खुद बनाती हूँ। इस साल भी मैं अपने हाथों से खाना बनाउंगी और पूरी फैमिली को खिलाऊंगी। मुझे खाना बनाना बहुत पसंद है और ऐसे मौकों पर तो मुझमे और जोश आ जाता है। तो इस बार मैं चिकन कबाब, शोएब का फेवरेट मटन बिरयानी, चाट, दही बड़े, फालूदा और फिरनी बनाउंगी। घर पर सभी को मेरे हाथ का खाना पसंद है और मुझे यकीन है कि इस ईद वो मेरे साथ बहुत एन्जॉय करेंगे।

deepika kakkar inside

डिज़ाइन कर रही हूं सबके कपड़े

आपको बता दें कि शोएब की बहन सबा के साथ दीपिका की खूब पटती है और शादी के बाद तो ये दोनों सहेलियां बन गई हैं। दीपिका ने हमसे बात करते हुए बताया कि उन्होंने सबा की मदद से अपनी शादी के लिए भी कई सारे कपड़े डिज़ाइन किये थे और इस ईद पर भी वो ऐसा ही कर रही हैं। दीपिका कहती हैं कि मैं सभी के कपड़े खुद डिज़ाइन कर रही हूँ और सबा मुझे सबकी पसंद और नापसंद बता रही हैं। खुद के कपड़ों के लिए मैं सेट पर बैठ कर डिज़ाइनर को स्केचेज़ भेज रही हूँ।  

deepika kakkar inside

दीपिका ने कहा कि उन्होंने शादी के बाद बहुत सारा समय घर पर ही बिताया और हाउस वाइफ की फीलिंग भी एन्जॉय की। सुबह उठती थी, शोएब का टिफिन पैक करती थी और रात को उनके आने का इंतज़ार। इस बीच सबा मेरे साथ रहती थी, हम रोज़ शाम को कहीं टहलने जाते थे। अब शूटिंग्स शुरू हो गई हैं तो, मैं सबा को बहुत मिस कर रही हूँ। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।