Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:59 AM IST

'एक बार कैमरा बंद कर दो न...', कुनिका सदानंद के बेटे अयान से शादी करेंगी फरहाना भट्ट! कहा कुछ ऐसा जो जमकर हो रहा है वायरल

बिग बॉस 19 में फैमिली वीक में कुनिका सदानंद के बेटे अयान लाल और फरहाना भट्ट की Hug काफी वायरल हुई थी। इसके बाद से दोनों के रिश्ते को लेकर कयास  लगाए जाने लगे थे। अब फरहाना ने अयान से शादी की बात पर कुछ ऐसा कह दिया है कि फैंस भी हैरान रह गए हैं।
Updated:- 2025-12-12, 15:00 IST
image

बिग बॉस 19 में फरहाना भट्ट सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक रहीं। शो के दौरान उनके बोल्ड रवैये और बेबाक अंदाज ने फैंस का दिल जीता। भले ही वो बिग बॉस 19 की ट्रॉफी अपने नाम न कर पाई हों, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ। यूं तो बिग बॉस 19 के दौराना फरहाना भट्ट के कई लड़ाई-झगड़े वायरल हुए, लेकिन इन सबसे भी ज्यादा फरहाना भट्ट का एक मूमेंट सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। जब कुनिका सदानंद के बेटे अयान लाल घर में आए, तो उनकी और फरहाना भट्ट की Hug काफी वायरल हुई थी। दोनों ने हग की क्लिप को फैंस अलग-अलग तरह से एडिट करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे थे और सभी इनकी केमिस्ट्री के फैन हो गए। इसके बाद से दोनों के रिश्ते को लेकर कयास लगाए जाने लगे थे। अब बिग बॉस 19 खत्म होने के बाद फरहाना ने अयान से शादी की बात पर कुछ ऐसा कह दिया है कि फैंस भी हैरान रह गए हैं।

अयान लाल से शादी पर फरहाना भट्ट ने कही यह बात

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by JUST WATCH (@rahul_dolly07)

बिग बॉस 19 में कुनिका सदानंद के बेटे अयान और फरहाना की हग इतनी वायरल हुई थी कि न केवल सलमान खान ने इस पर चुटकी ली थी, बल्कि सोशल मीडिया पर भी ये क्लिप जबरदस्त तरीके से वायरल हुई थी। इसके बाद से दोनों के रिश्ते को लेकर कई अटकलें लगाई जाने लगीं। घर के अंदर भी मजाक में फरहाना को कुनिका की बहू कहकर चिढाया गया था। अब बिग बॉस 19 खत्म होने के बाद कंटेस्टेंट्स लगातार इंटरव्यूज दे रहे हैं और घर से जुड़े मुद्दों पर उनसे बात की जा रही है। ऐसे की एक इंटरव्यू में फरहाना के साथ डेट, फ्रेंडशिप और मैरी का गेम खेला गया है और उन्हें ऑप्शन्स में बसीर, अभिषेक और अयान के नाम बताए गए। इस पर फरहाना ने कहा वो बसीर को डेट करना चाहेंगी, अभिषेक से दोस्ती करना चाहेंगी और अयान से शादी करना चाहेंगी। फरहाना को पता था कि उनका जवाब सुर्खियां बटोरेगा इसलिए वो मजाक में ये भी कहती नजर आईं कि थोड़ी देर के लिए कैमरा बंद कर दो।

यह भी पढ़ें- बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट की लव लाइफ को लेकर किए जा रहे हैं चौंकाने वाले दावे! क्या चैनल के करीबी से रिश्ता होने के कारण पहले ही हफ्ते में बाहर होने के बाद भी हुई थी वापिसी?

अयान ने भी दिया था फरहाना को लेकर यह जवाब

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Gloria Mund🌙 (@_glowonly)

जब अयान बिग बॉस 19 के फैमिली वीक में आए थे, तभी से उनके और फरहाना के रिश्ते को लेकर काफी बातें होने लगी थीं। इसके बाद एक इंटरव्यू में अयान से भी ऐसा ही सवाल पूछा गया था। उन्होंने कहा था कि वो तान्या को डेट करना चाहेंगे और फरहाना से शादी करना चाहेंगे, अब फैंस इन दोनों इंटरव्यूज के एडिट बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। फैंस ने इन्हें फयान हैशटैग दिया है और उम्मीद कर रहे हैं कि इनका रिश्ता आगे बढ़ें।

  

यह भी पढ़ें- बिग बॉस 19 हारने के बाद भी खुली फरहाना भट्ट की किस्मत, मिला धमाकेदार ऑफर; हाथ मलते रह गए गौरव खन्ना


बिग बॉस 19 में फरहाना भट्ट काफी चर्चा में रही थीं और शो के बाद भी उनके इंटरव्यूज जमकर वायरल हो रहे हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Courtesy: Instagram/Farrhana Bhatt, Ayaan Lall

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।