Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:08 AM IST

Vastu Tips: घर में जीवित कछुआ रखना सही है या नहीं, जानें क्या कहता है वास्तु

अगर आपके घर में जीवित कछुआ है तो जरूर जानें कि यह आपके लिए शुभ संकेत देता है या फिर नकारात्मकता का कारण बनता है।   
Updated:- 2022-05-02, 14:29 IST
image

आजकल लोग अपने घरों में वास्तु के अनुसार न जाने कितनी चीजें रखते हैं। दरअसल वास्तु के अनुसार घर में रखी कोई भी वस्तु जहां एक तरफ घर में खुशहाली का कारण बनती है, वहीं घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने का काम भी करती है। यही नहीं लोग किसी भी सामान को रखने के लिए वास्तु के अनुसार ही सही दिशा का चुनाव भी करते हैं। यदि वास्तु की मानें तो कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें घर के उचित स्थान पर रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और सकारात्मकता आती है। ऐसी ही चीजों में से एक है कछुआ।

दरअसल, घर में किसी भी तरह का कछुआ रखना एक शुभ संकेत माना जाता है और यह घर की समृद्धि के साथ आर्थिक स्थिति भी ठीक करता है। कुछ लोग अपने घरों में जीवित कछुआ भी रखते हैं। लोगों का मानना है कि जीवित कछुआ घर में सुख समृद्धि लाता है। लेकिन यदि वास्तु की मानें तो इस तरह का कछुआ आपके घर में नकारात्मकता ला सकता है। आइए Life Coach और Astrologer Sheetal Shapaira से जानें कि घर में जीवित कछुआ रखना शुभ है अथवा नहीं? 

कछुआ होता है शुभ 

कछुए को जीवन का संरक्षक माना जाता है, क्योंकि यह चार आकाशीय जानवरों में से एक है। वे एक व्यक्ति के जीवन में ऊर्जा को नियंत्रित करता है। घर में किसी भी धातु या क्रिस्टल का कछुआ होना निश्चित रूप से अच्छा है क्योंकि ये समृद्धि, धन, भाग्य और खुशी लाता है। 

sheetal vastu tips turtle

जीवित कछुआ ला सकता है नकारात्मकता 

जब बात घर में जीवित कछुआ रखने की आती है तो वास्तु शास्त्र इसका समर्थन नहीं करता है। दरअसल यदि वास्तु की मानें तो 'कर्म का नियम' कहता है कि जीवित जानवरों को पकड़ना सही नहीं है और वे जहां भी हैं वो वहां रहने के लिए ही स्वतंत्र हैं, जैसा कि वास्तु द्वारा कहा गया है कि जीवित कछुआ नकारात्मक कंपन लाता है और इसकी वजह से आपके घर में भी नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें:Vastu Tips: कच्छुए से चमक सकती है आपकी किस्मत, रखें सही स्थान पर

धातु का कछुआ होता है शुभ

metal turtle benefits 

यदि आप वास्तु के नियम के अनुसार घर में कछुआ रखना चाहती हैं तो आप अपने घर में किसी भी धातु का कछुआ रख सकती हैं। धातु का कछुआ घर में खुशहाली के साथ सकारात्मक ऊर्जा भी लाता है। इस तरह का कछुआ नकारात्मक ऊर्जा को घर से बाहर निकाल देता है और सकारात्मक ऊर्जा को अपने अंदर समाहित करके घर के चारों ओर बिखेरता है। 

धातु के कछुए के लिए सही दिशा 

धातु के कछुए को घर की उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए, यह बच्चों के जीवन में सौभाग्य को आकर्षित करेगा और एकाग्रता में सुधार करेगा।

 

लकड़ी का कछुआ लाए खुशहाली 

अपने घर में धन, सकारात्मक ऊर्जा, प्रेम और शांति लाने के लिए आप घर में सही स्थान पर लकड़ी का कछुआ रख सकती हैं। इस तरह का कछुआ घर में लक्ष्मी को आकर्षित करता है। ऐसा कछुआ घर में रखने से घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। 

लकड़ी के कछुए के लिए सही दिशा 

लकड़ी के कछुए को पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखा जा सकता है, यह आपके परिवार के सदस्यों को सुख, सौभाग्य और सफलता दिलाएगा।

इसे जरूर पढ़ें:Vastu Tips: सुख शांति के लिए घर में एक्वेरियम रखते समय ध्यान में रखें ये बातें

क्रिस्टल का कछुआ भी है शुभ 

crystal turtle

घर में क्रिस्टल का कछुआ रखना भी घर में खुशहाली का कारण बनता है। इस तरह का कछुआ घर की सुख समृद्धि के साथ सौहार्द का कारण बनता है। अगर आप घर में क्रिस्टल का कछुआ रखते हैं तो ये वास्तुशास्त्र के अनुसार आपकी उन्नति का कारण बनता है। 

क्रिस्टल के कछुए के लिए सही दिशा 

क्रिस्टल के कछुए को आपके जीवन में धन लाने के लिए दक्षिण-पश्चिम में रखा जा सकता है या उत्तर-पूर्व में आपको प्रसिद्धि दिलाने और आपकी जीवन रेखा को बढ़ाने के लिए रखा जा सकता है।

 

अगर आप अपने घर में किसी भी रूप में कछुआ रखते हैं तो आपको यहां बताए वास्तु के कुछ नियमों को जरूर जान लेना चाहिए। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।