घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पर्दों का इस्तेमाल किया जाता है। अक्सर लोग अपने कमरे के कलर से मैच करता हुआ पर्दा लगाते हैं। इससे घर और भी सुंदर लगता है। पर्दों के जरिए घर में धूल-गदंगी भी कम जमती है। आजकल बाजार में आपको पर्दे हर कलर, फैब्रिक और डिजाइन में मिल जाएंगे।
अक्सर महिलाएं पर्दे पर एक ही बार में पैसे इंवेस्ट करना पसंद करती हैं, क्योंकि वह चाहती हैं कि यह लंबे समय तक चले। लेकिन अक्सर पर्दे गंदे हो जाते हैं, जिन्हें साफ करने में काफी मेहनत लगती है। खासतौर पर महंगे पर्दों को।
ऐसे में पर्दे को धोने से लेकर इसके रखरखाव तक के लिए कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। अन्यथा पर्दे खराब हो सकते हैं। चलिए जानते है पर्दों को धोते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
फैब्रिक का रखें ध्यान
अगर आप पर्दे धोने जा रही हैं तो इससे पहले आपको फैब्रिक का ध्यान रखना चाहिए। शीर से लेकर ऑर्गेंजा और कॉटन तक पर्दे अलग-अलग फैब्रिक से बने होते हैं।
इसलिए हर पर्दे के लिए अलग-अलग डिटर्जेंट का इस्तेमाल किया जाता है। आप छूकर ही कपड़े की पहचान कर सकती हैं।
या फिर लेबल पर भी लिखा हुए निर्देश पढ़ें। उस पर फैब्रिक का नाम लिखा हुआ होता है। अगर आपको पहचान करना नहीं आता है तो इसके लिए आप किसी अन्य की मदद ले सकती हैं।
धोने का तरीका जानें
आप पर्दों को अन्य कपड़ों की तरह नहीं धो सकती हैं। इससे वह खराब हो सकते हैं। इसलिए आपको इन्हें धोने का तरीका आना चाहिए। अगर पर्दे पर किसी चीज का दाग लग गया है तो पहले चेक करें कि क्या इसे हाथ से रगड़कर हटाया जा सकता है। या फिर ब्रश का ही इस्तेमाल करना पड़ेगा।
इसके बाद सबसे पहले ठंडे पानी में माइल्ड डिटर्जेंट डालें और पर्दे को इसमें भिगोकर रख दें। फिर इसके बाद नॉर्मल पानी से धोकर साफ कर लें।
इसके अलावा कई पर्दों पर इंस्ट्रक्शन भी दिए जाते हैं, कि इन्हें कैसे धोना है। इसलिए लेबल भी जरूर पढ़े, ताकि आप पर्दे सही तरीके से धो सकें। (थर्मल पर्दे धोते वक्त ध्यान रखें ये बातें)
इसे भी पढ़ें: जानिए, घर के लिए थर्मल परदे खरीदना क्यों है एक बेहतर ऑप्शन
मशीन में न धोएं
पर्दे सस्ते हो या महंगे इन्हें कभी भी मशीन में नहीं धोना चाहिए। इससे पर्दे का टेक्सचर खराब हो जाता है। इसलिए हमेशा हाथों से ही पर्दे धोएं। इससे फैब्रिक और उस पर बना डिजाइन खराब नहीं होगा।
हालांकि, अगर आप कभी पर्दे को हाथ से धो नहीं सकती हैं तो आपको मशीन को लाइट सर्कल मोड में चलाना चाहिए। (कपड़ों पर लगे मेकअप के दाग हटाएं)
धोने के बाद पर्दे को ड्रायर में न सुखाएं। न ही ज्यादा धूप में, क्योंकि इससे भी कपड़े के टेक्चर पर असर पड़ता है। हवादार वाली जगह में पर्दे सुखाने की सलाह दी जाती है।
इसे भी पढ़ें: पर्दों पर लग गए हैं दाग तो साफ करने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Recommended Video
महीने में केवल एक बार ही धोएं
पर्दे को महीने में एक बार ही धोना चाहिए। अगर आप चाहती हैं कि यह गंदा न हो तो रोजाना डस्टिंग करें। इसे आप किसी कपड़े से झाड़ सकती हैं या फिर धूल हटाने के लिए वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।