चिकनकारी वर्क आउटफिट्स का फैशन ट्रेंड में है। खासतौर पर चिकनकारी कुर्ती देखने में बेहद सुंदर लगती हैं। इसलिए महिलाएं, इस वर्क के आउटफिट्स अपनी वॉर्डरोब में जरूर रखती हैं। क्या आपके पास भी चिकनकारी कुर्ती है? किसी भी कपड़े को पहनने के बाद धोना जरूरी होता है, लेकिन अगर कपड़े को सही तरीके से वॉश न किया जाए तो कपड़ा खराब हो जाता है। अगर आप चिकनकारी कुर्ती को घर पर धोती हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुर्ती को धोने से लेकर स्टोर करने तक का तरीका।
क्या आपके पास चिकनकारी कुर्ती है? इस बार आपके पास कुर्ती को लॉन्ड्री में देने का समय नहीं है, तो आप घर पर ही वॉश करने की सोच रही हैं? ऐसे में आपको वॉशिंग से जुड़ी कुछ बातों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
चिकनकारी कुर्ती को ब्रश से रगड़े नहीं। ऐसा करने से कढ़ाई खराब हो सकती है। इसके बजाय, आपको केवल हल्के हाथों से कपड़े को साफ करना चाहिए। कपड़े को रगड़ने से न केवल, सिलाई पर असर पड़ेगा बल्कि कपड़ा फट भी सकता है। इसलिए कपड़े को केवल भिगोने के लिए छोड़ दें। अगर कुर्ती पर दाग लग गया है, तो पूरे कुर्ती को धोने की जरूरत नहीं है। केवल दाग वाली जगह पर ही डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें।
चिकनकारी कुर्ती को धोने के लिए ब्लीच का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें। ब्लीच कपड़े पर लगे दाग को हटा देता है, लेकिन इससे कपड़ा कमजोर हो जाता है। इसलिए चिकनकारी कुर्ती को साफ करने के लिए सर्फ का इस्तेमाल करें। (कपड़े पर लगे दाग कैसे हटाएं)
इसे भी पढ़ें: Easy Hacks: कॉटन के कपड़ों की सही देखभाल के लिए अपनाएं 5 आसान टिप्स
क्या आप जानती हैं कि हर कपड़े को मशीन में नहीं धोना चाहिए? कुछ कपड़े डेलिकेट होते हैं। इसलिए इन्हें हाथ से ही धोना बेहतर होता है। चिकनकारी कुर्ती को भी हाथ से ही धोएं। इस बात का भी ध्यान रखें कि कुर्ती को धोने के बाद निचोड़े नहीं। कुर्ती को एक साफ तौलिए में लपेट लें। इसके बाद छाया में सूखने के लिए छोड़ दें। (बच्चों के कपड़े स्टोर कैसे करें)
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: Easy Hacks: कपड़ों की देखभाल से जुड़े 5 आसान हैक्स
मौसम में कोई भी हो, कपड़ों को धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। गर्म पानी से कपड़ा खराब हो जाता है। खासतौर पर, चिकनकारी कुर्ती को धोने के लिए गर्म पानी के उपयोग से बचें। इसके बजाय, ठंडे पानी का इस्तेमाल करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।