Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:29 AM IST

Kartik Month 2024: कार्तिक माह में किस विधि से करें भगवान विष्णु की पूजा, जानें पूजन सामग्री और महत्व

हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक महीना भगवान विष्णु को समर्पित है। कार्तिक माह में श्रीहरि की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को श्रेष्ठ फलों की प्राप्ति होती है।
Updated:- 2024-10-22, 11:31 IST
 kartik month 2024 lord vishnu puja vidhi samagri list and significance

हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक माह को सबसे शुभ माना गया है। क्योंकि इस माह में भगवान श्रीहरि की पूजा विधिवत रूप से करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो जाती है और सुख-समृद्धि के साथ-साथ उत्तम फल भी मिलता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आपकी कोई इच्छा है, तो कार्तिक माह में उपायों को करने से लाभ हो सकता है। आपको बता दें, कार्तिक माह सभी माह में सर्वश्रेष्ठ माना गया है। इसी माह में भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागते हैं और सृष्टि का पालन करते हैं। अब ऐस में इस माह में भगवान विष्णु की पूजा किस विधि से करनी चाहिए और पूजन करने की सामग्री क्या है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

कार्तिक माह में भगवान विष्णु की पूजा के लिए सामग्री क्या है?

vishnu-puja-730_1689942046

कार्तिक माह में भगवान विष्णु की पूजा के लिए सामग्री के बारे में विस्तार से पढ़ें।

  • विष्णु जी की प्रतिमा
  • तुलसी का पौधा
  • दीपक
  • धूप
  • फल
  • फूल
  • चंदन
  • रोली
  • अक्षत
  • नैवेद्य
  • पंचामृत
  • कलश
  • स्वास्तिक
  • गंगाजल

इसे जरूर पढ़ें - Kartik Month 2024 Dos and Donts: जल्द शुरू होने वाला है कार्तिक माह, जानें क्या करें और क्या करने से बचना चाहिए?

कार्तिक माह में भगवान विष्णु का पूजा किस विधि से करें?

भगवान विष्णु की पूजा करने के लिए विधि का ध्यान रखना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

  • सूर्योदय के समय पूजा करना शुभ माना जाता है।
  • पूजा स्थल को साफ करें और फूलों से सजाएं।
  • विष्णु जी की प्रतिमा को गंगाजल या पवित्र जल से स्नान कराएं।
  • प्रतिमा पर पर चंदन और रोली का तिलक लगाएं।
  • भगवान विष्णु को अक्षत और फूल चढ़ाएं।
  • भगवान विष्णु के पास घी का दीपक जलाएं।
  • इस दिन पूजा के दौरान विष्णु सहस्त्रनाम का जाप विशेष रूप से करें।
  • कार्तिक माह में तुलसी की पूजा करने का विशेष विधान है। इसलिए संध्या के समय तुलसी की पूजा भी विशेष रूप से करें।
  • इस माह में गंगा स्नान विशेष रूप से करने की मान्यता है।

इसे जरूर पढ़ें - Kartik Maas Shubh Yog 2024: आज से कार्तिक माह का हुआ आरंभ, जानें शुभ योग और दीपदान का महत्व

कार्तिक माह में भगवान विष्णु की पूजा का महत्व क्या है?

lord vishu puja

कार्तिक माह में भगवान विष्णु का पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। कार्तिक माह में विष्णु जी की पूजा-अर्चना करने से मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है। कार्तिक माह में की गई पूजा से रोगों से मुक्ति मिलती है। साथ ही घर-परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन भी होती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।