Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:29 AM IST

Kartik Month 2024 Dos and Donts: जल्द शुरू होने वाला है कार्तिक माह, जानें क्या करें और क्या करने से बचना चाहिए?

हिंदू धर्म में कार्तिक माह को बेहद शुभ फलदायी माना जाता है। इस दिन माह में पड़ने वाले सभी तीज और त्योहार भी महत्वपूर्ण माना जाता है। अब ऐसे में इस माह में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 
Updated:- 2024-10-16, 10:36 IST
kartik month 2024 dos and donts for good fortune

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास आठवां माह होता है। इस माह में भगवान विष्णु लंबे समय के बाद विश्राम करने के बाद जागते हैं। इसलिए इस माह को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस माह में भगवान श्रीकृष्ण की उपासना करने से व्यक्ति को सभी संकटों से छुटकारा मिल जाता है। साथ ही सुख-समृद्धि और सौभाग्य में भी वृद्धि होती है। इतना ही नहीं, इस माह में माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने की भी विशेष मान्यता है।

कार्तिक मास में तुलसी की पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि तुलसी के पौधे में भगवान विष्णु का वास होता है और इसकी पूजा करने से पापों का नाश होता है। कार्तिक मास में दीपदान करना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि दीपदान करने से पितरों को शांति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। अब ऐसे में कार्तिक मास में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

कार्तिक मास में क्या करना चाहिए?

who-is-lord-vishnu-daughter-in-law

  • कार्तिक मास में प्रतिदिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।
  • कार्तिक मास में रोजाना पवित्र नदी में स्नान करने की मान्यता है।
  • इस मास में रोजाना भगवान श्रीकृष्ण की सेवा करें और उनका ध्यान करें।
  • कार्तिक मास में शाम के समय तुलसी के पास घी का दीपक जरूर जलाएं।
  • कार्तिक मास में अन्न और वस्त्र दान करने की विशेष मान्यता है। ऐसा करने से व्यक्ति को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है।
  • कार्तिक मास में रोजाना विधिपूर्वक गीता का पाठ करना चाहिए और तीर्थ स्थान पर दीपक अवश्य जलाएं।
  • कार्तिक मास में रोजाना भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें। इससे व्यक्ति को शुभ परिणाम मिलते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - Mythology Mystery: जानें तीन-तीन भगवान विष्णु का रहस्य

कार्तिक मास में किन चीजों को करने से बचना चाहिए?

  • कार्तिक मास में तामसिक चीजें खाने से बचना चाहिए।
  • इस दौरान किसी भी व्यक्ति को अपशब्द बोलने से बचें।
  • कार्तिक मास में कभी भी हल्दी और नमक का दान करने से बचना चाहिए।

spices-ge4cce74d8_1920

  • कार्तिक मास में शुद्धता का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
  • कार्तिक मास में किसी भी पशु-पक्षी को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें - Lord Vishnu: भगवान विष्णु ने क्यों किये थे ये 8 भयंकर छल

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।