Kartik Maas Shubh Yog 2024: आज से कार्तिक माह का हुआ आरंभ, जानें शुभ योग और दीपदान का महत्व

हिंदू धर्म में कार्तिक माह को मोक्ष प्रदान करने वाला माह माना जाता है। इस माह में भगवान विष्णु की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आपके जीवन में कोई परेशानी चल रही है। तो इस माह में श्रीहरि की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को लाभ हो सकता है। साथ ही अक्षय फल की भी प्राप्ति होती है।
कार्तिक माह सभई माह में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। आपको बता दें, इस माह में दीपदान का भी विशेष महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आपके ऊपर किसी प्रकार का कोई कर्ज है, तो इस माह में पूजा-पाठ करने से शुभ परिणाम मिलते हैं और ऋण से भी मुक्ति मिल जाती है। अब ऐसे में कार्तिक माह में कब-कब शुभ योग बन रहे हैं और इस माह में दीपदान का महत्व क्या है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
कार्तिक माह में कब-कब हैं शुभ योग? (Kartik Mass Shubh Yog 2024)

कार्तिक माह में शुभ योग बनने जा रहा है। इस योग में अगर कोई काम किया जाए, तो व्यक्ति को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही सभी काम बनने लग जाते हैं।
- सर्वार्थसिद्ध योग - 18 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 29 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 27 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग बनने जा रहा है।
- अमृतसिद्ध योग - 21 अक्टूबर को अमृत सिद्धि योग सुबह 06 बजकर 50 मिनट से लेकर रात 02 बजकर 29 मिनट तक है।
- रवियोग दिन - 22 अक्टूबर को रवियोग पूरे दिन और रात तक रहने वाला है।
- सर्वार्थसिद्ध योग - 30 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 35 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 50 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग बनने जा रहा है।
- रवियोग सुबह - 04 नवंबर को सुबह 08 बजकर 06 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 42 मिनट तक रवि योग रहने वाला है।
- सर्वार्थसिद्धि योग - 12 नवंबर को सुबह 07 बजकर 52 मिनट से लेकर शाम तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहने वाला है।
इसे जरूर पढ़ें - Kartik Month 2024 Dos and Donts: जल्द शुरू होने वाला है कार्तिक माह, जानें क्या करें और क्या करने से बचना चाहिए?
कार्तिक माह में दीपदान का महत्व क्या है?

कार्तिक मास में दीपदान का विशेष महत्व बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कार्तिक मास में दीपदान करने के पीछे एक कारण बताया गया है। कहते हैं कि कार्तिक मास की शुरुआत 15 दिनों की रात के साथ होती है।
इसे जरूर पढ़ें - Kartik Month 2024 Daan: कार्तिक माह में भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, आ सकती हैं मुसीबतें
इसलिए दीपदान विशेष रूप से करने की मान्यता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो व्यक्ति इस माह में दीपदान करता है, उसपर भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है और अश्वमेध यज्ञ बराबर पुण्य फलों की भी प्राप्ति होती है। इसलिए इस माह में दीपदान करना बेहद जरूरी माना जाता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।