Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:40 AM IST

Karna Love Story: क्या द्रौपदी थीं कर्ण का पहला प्यार, जानें किससे हुआ था अंगराज का विवाह

महाभारत में कई प्रेम कहानियों का वर्णन मिलता है लेकिन एक प्रेम कहानी ऐसी भी है जो आज भी लोगों से छुपी हुई है। वह प्रेम गाथा है कर्ण की।   
Updated:- 2023-03-01, 12:03 IST
image

Karn Ki Prem Kahani: महाभारत में कई प्रेम कथाओं का उल्लेख मिलता है। इन्हीं में से एक प्रेम कहानी वो भी है जिसके बारे में ग्रंथ में लिखा तो है मगर उसका सत्य आज भी कोई नहीं जान पाया है। वो प्रेम कहानी है अंगराज कर्ण की। महाभारत में कर्ण की प्रेम कहानी का वर्णन मिलता है। 

यूं तो अंगराज कर्ण के लिए यह माना जाता है कि उनका पहला प्यार द्रौपदी थीं लेकिन विवाह न हो पाने के कारण उनका प्रेम सफल न हो सका। माना ये भी जाता है कि द्रौपदी को भी कर्ण पसंद थे लेकिन उनका सूत पुत्र होना द्रौपदी और कर्ण की प्रेम कहानी में बाधा बन गया और यह किस्सा वहीं खत्म हो गया। 

इस विषय में ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स का कहना है कि कर्ण के जीवन में प्यार की हमेशा कमी रही और द्रौपदी वो अकेली कन्या नहीं थीं जिन्होंने कर्ण से विवाह करना ठुकराया हो। ऐसे में आइये जानते हैं कि आखिर क्या है कर्ण की प्रेम कहानी और किससे हुआ था कर्ण का विवाह। 

महाभारत ग्रंथ (महाभारत ग्रंथ का पाठ क्यों नहीं करना चाहिए) के अनुसार, द्रौपदी के स्वयंवर में जब कर्ण पहुंचे थे तब उन्हें देख कर द्रौपदी के मन में उनके लिए प्यार जाग उठा था।

karna marriage story

हालांकि स्वयंवर में मौजूद जब अन्य राजाओं ने कर्ण को सूत पुत्र कहा तो द्रौपदी के मन में प्रेम का भाव खत्म हो गया और यह प्रेम कहानी आरंभ होने से पूर्व ही समाप्त हो गई।  

इसे जरूर पढ़ें: Mahabharat Katha: 18 दिन तक ही क्यों चला था महाभारत का युद्ध?

एक कहानी ये भी है कि कर्ण जब द्रौपदी (कैसे हुई द्रौपदी की मृत्यु) स्वयंवर से लौटकर आ रहे थे तब रास्ते में उनकी भेंट राजा चित्रवत की पुत्री अंसावरी और उनकी सखी पद्मावती से हुई। दोनों कन्याओं ने कर्ण का सम्मान करते हुए उन्हें राज्य भवन में बुलाया जिसके बाद कर्ण उनके राज्य पहुंचे। कर्ण और अंसावरी को प्रेम हो गया। 

who is karna wife

कर्ण ने जब यह बात उनके पिता राजा चित्रवत से कही तो राजा ने उन्हें यह कहकर मना कर दिया कि वह एक सूत पुत्र हैं न कि कोई राजा जिसके बाद कर्ण का मन बहुत दुखी हुआ। वहीं, राजकुमारी अंसावरी की सखी पद्मावती भी एक सूत पुत्री थीं और उन्होंने ही कर्ण से अपने प्रेम की बात कही थी। 

इसे जरूर पढ़ें: Weapons Of Arjuna: इन भयंकर अस्त्रों के कारण धनुर्धर अर्जुन ने जीता था महाभारत युद्ध

पद्मावती के प्रेम को देख कर्ण ने उनसे विवाह कर लिया था। माना जाता है कि पद्मावती ने कर्ण का बहु साथ दिया था।

wife name of karna

पद्मावती के प्रेम ने कर्ण के जीवन के सभी दुखों को हर लिया था और कर्ण ने भी पद्मावती का बहुत ध्यान रखा था और उनके प्रेम का सम्मान करते हुए उन्हें जीवन की हर खुशी दी थी।  

 

तो ये थी महाभारत के कर्ण की अनदेखी और अनसुनी प्रेम कहानी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Freepik, Pinterest, Wikipedia 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।