Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:42 AM IST

करीना के लाडले तैमूर की कार्बन कॉपी है ये बच्चा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर

हाल ही में तैमूर अली खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में उनके साथ एक और बच्चा है, जो बिल्कुल उनकी हूबहू कॉपी है।
Updated:- 2021-10-27, 13:53 IST
image

बॉलीवुड के पॉपुलर स्टार किड तैमूर अली खान किसी ना किसी वजह से अक्सर चर्चा में छाए रहते हैं। उनकी पॉपुलैरिटी किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं। साल 2016 में जन्में तैमूर अपनी क्यूटनेस को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। बता दें कि सैफ अली खान और तैमूर अली खान के बेटे तैमूर अली खान को लेकर लोगों में जबरदस्त दीवानगी है। कुछ साल पहले मार्केट में तैमूर की एक डॉल आई थी, जो देखने में काफी मिलती-जुलती थी। अब उनकी क्यूटनेस और मासूमियत को टक्कर देने के लिए एक और बच्चा सामने आ गया है।

सामने आई इस तस्वीर में यह बच्चा बिल्कुल स्टार किड तैमूर अली खान की कार्बन कॉपी बताया जा रहा हैं। दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। यही नहीं फैंस इस तस्वीर पर लगातार कमेंट कर इस बच्चे को तैमूर अली खान की कार्बन कॉपी बता रहे हैं। बता दें कि पैपराजी तैमूर अली खान की तस्वीर लेने के लिए हमेशा एक्टिव रहते हैं। यही नहीं तैमूर अली खान को भी फोटो क्लिक करवाना काफी पसंद है।

तैमूर की हूबहू कॉपी है ये बच्चा

taimur ali khan

तैमूर के साथ इस बच्चे की तस्वीर को फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस बच्चे के नाम जार्यन थापर है, जिसकी तस्वीर तैमूर के साथ देखने के बाद फैंस काफी हैरान है। तस्वीर में तैमूर अली खान नेवी ब्लू टी-शर्ट में स्माइल करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि जार्यन थापर ने फ्लोरल प्रिंटेड कुर्ता पहना हुआ हैं। वहीं जार्यन थापर और तैमूर अली खान में किसी भी तरह का कोई रिश्ता नहीं हैं, लेकिन लोग कमेंट कर उन्हें जुड़वा भाई बता रहे हैं। हालांकि, कुछ फैंस तैमूर अली खान की जार्यन थापर से तुलना किए जाने पर नाराजगी जता रहे हैं। लोगों के अनुसार, इससे तैमूर को कई फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन दूसरे बच्चे को काफी परेशानी होगी। वहीं अन्य यूजर्स के अनुसार, किसी भी बच्चे की तुलना नहीं की जानी क्योंकि दोनों अलग हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

इसे भी पढ़ें: भाई-दूज पर अपने Siblings के साथ बैठकर देखें ये बॉलीवुड फिल्में

जन्म के बाद से ही चर्चा में रहे हैं तैमूर अली खान

popular star kid

तैमूर अली खान जन्म के बाद से लगातार चर्चा में रहे हैं। यही नहीं लिटिल स्टार किड विवादों में भी घिर चुके हैं। जन्म के बाद उनके नाम को लेकर काफी विवाद हुआ था। इसकी वजह से सैफ अली खान और करीना कपूर को भी काफी ट्रोल किया गया था। यही नहीं करीना ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि बेटे के नाम को लेकर हुए विवाद से वह काफी डर गई थीं। वहीं 2016 में जन्में तैमूर की तस्वीरों को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। उनके से जुड़ी हर एक्टिविटी पर लोगों को नजर रहती है। वहीं तैमूर अली खान पैपराजी के सामने हमेशा स्टार वाले एटिट्यूड में नजर आते हैं। यही नहीं वह कई बार पोज भी दे चुके हैं।

इसे भी पढ़ें:राजकुमारी माको ही नहीं, इन शाही परिवार के सदस्यों ने भी प्यार के लिए छोड़ा था गद्दी का मोह

 

5 सालों में काफी बदला है तैमूर लुक

kareena and saif

2016 से 2021 तक तैमूर अली खान का लुक काफी बदल चुका है। समय के साथ वह काफी स्मार्ट होते जा रहे हैं। यही नहीं तैमूर छोटी सी उम्र में ही फैशन और अपने स्टाइल का खास ख्याल रखते हैं। ओकेशन के अनुसार आउटफिट कैरी करते हैं। हालांकि, वह कुछ पहन लें, हमेशा क्यूट ही नजर आते हैं। बता दें कि उनकी दीवानगी सोशल मीडिया पर देखते बनती हैं। उनके नाम पर 100 से ज्यादा फैन क्लब है, जहां उनकी अलग-अलग तस्वीरों को देखा जा सकता है। तैमूर के साथ-साथ उनके भाई जेह अली खान भी सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं। दोनों की शक्ल एक-दूसरे से काफी मिलती-जुलती है। वहीं तैमूर इंटरनेट सेंसेशन बन चुके हैं, लेकिन करीना और सैफ अपने दूसरे बच्चे को लाइमलाइट से बचाकर रखना चाहते। तैमूर की पॉपुलैरिटी को देखते हुए सैफीना चाहते हैं उनका बच्चा सामान्य बच्चों की तरह अपनी जिंदगी जिए।

 

उम्मीद है कि आपको तैमूर अली खान से जुड़ी यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट कर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।