पति सैफ के बर्थडे पर करीना कपूर ने शेयर की फैमिली फोटो, भाई तैमूर के साथ दिखाई दिए जहांगीर

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर करीना कपूर ने उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है।
Updated:- 2021-08-16, 13:06 IST
image

करीना कपूर और सैफ अली खान इन दिनों मालदीव्स में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। दरअसल दो दिन पहले ही करीना और सैफ अपने दोनों बेटों के साथ मालदीव्स पहुंचे हैं, जहां वह अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। हाल ही में करीना कपूर ने सैफ अली खान को बर्थडे विश करते हुए फुल फैमिली फोटो शेयर किया है, जिसमें उनके दोनों बेटे दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा सारा अली खान ने भी अपने पिता के साथ तस्वीर शेयर की है, जिसमें नन्हें जहांगीर यानी जेह भी दिखाई दे रहे हैं।

 

सामने आईं जेह की यह तस्वीरें खूब पसंद की जा रही है। यही नहीं एक तस्वीर में जेह अपनी बहन सारा को देख रहे हैं। सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए अपने अब्बा को बर्थडे विश किया है। सारा ने एक साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं, एक में उनके साथ सैफ के अलावा करीना और जेह भी साथ नजर आ रहे हैं। सामने आई इन तस्वीरों में जेह अपने भाई तैमूर से कम क्यूट नहीं लग रहे हैं। हालांकि, करीना कपूर ने पहले बताया था कि जेह और तैमूर में क्या सामनताएं हैं और किन चीजों में दोनों अलग हैं।

भाई तैमूर से काफी अलग है जेह

kareena a kapoor

 

करीना कपूर ने अपनी किताब में बताया कि उनके दोनों बेटे एक-दूसरे से काफी अलग हैं। करीना के अनुसार, तैमूर अपने पिता सैफ अली खान की तरह दिखते हैं, जबकि जेह मेरी तरह दिखता है। उन्होंने आगे बताया कि जब तैमूर का जन्म हुआ था तो वह चिल्लाया नहीं था, लेकिन जेह ने पैदा होते ही चिल्लाना शुरू कर दिया था। उसकी चिल्लाने की आवाज पूरी ऑपरेशन थियेटर में गूंज रही थी। वहीं करीना ने बताया कि उनका बड़ा बेटा काफी ब्राइट और आउटगोइंग है, लेकिन जहां तक मैंने जेह को नोटिस किया है वह काफी शांत और इंटेंस है। ऐसे में मेरे दोनों बेटों के बीच काफी अंतर है। बता दें कि करीना के दोनों बेटे सी-सेक्शन डिलीवरी से हुए हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) 

 

 

इसे भी पढ़ें:  'अनुपमा' टीवी सीरियल की पाखी यानि मुस्‍कान बामने असल जिंदगी में हैं कैसी, जानें

दूसरी प्रेगनेंसी में करीना चाहती थी नॉर्मल डिलीवरी

kareena kapoor baby name


करीना कपूर ने अपनी किताब बाइबल में अपनी प्रेग्नेंसी और मदरहुड के एक्सपीरियंस को लेकर खुलकर बात कही है। उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली परेशानियों को बेहद सरलता के साथ अपनी इस किताब में बताया है। करीना बताती हैं कि वह नेचुरल डिलीवरी चाहती थीं, लेकिन डॉक्टरों ने इसकी सलाह नहीं दी। डॉक्टरों के अनुसार, अगर आपकी पहली डिलीवरी सी-सेक्शन के जरिए हुई है तो दूसरा बच्चा नॉर्मल डिलीवरी से होना काफी मुश्किल है। ज्यादातर डॉक्टर इसकी सलाह नहीं देते हैं। करीना ने अपनी किताब में बताया कि उन्होंने अपने दूसरे बच्चे के लिए करीब 40 हफ्ते तक इंतजार किया था, इसके बाद ही उन्होंने सी-सेक्शन ऑप्शन को चुना। यही नहीं जब वह ऑपरेशन थियेटर में पहुंची तो काफी असहज थीं। दरअसल जेह की पोजिशन काफी ऊंची थी, जिसकी वजह से उनकी पीठ और डायाफ्राम पर काफी दबाव पड़ा था।

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

 

 

इसे भी पढ़ें:  'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के तारक मेहता की रियल वाइफ और परिवार के बारे में जानें

काफी तनाव में थी करीना कपूर खान

saif ali khan actor


वहीं बीते दिनों करण जौहर के साथ लाइव चैट में करीना ने बताया था कि उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी काफी मुश्किलों से भरी थी। बॉडी में आए बदलावों की वजह से उन्हें एंग्जाइटी होने लगी थी और उस वक्त वह काफी तनाव में थीं। हालांकि, इस दौरान सैफ अली खान ने उन्हें काफी सपोर्ट किया। बता दें कि करीना कपूर के दूसरे बेटे जेह यानी जहांगीर का जन्म इसी साल फरवरी में हुआ था, जिसके बाद से वह लगातार चर्चा में हैं।

 

उम्मीद है कि करीना कपूर खान से जुड़ी यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो। साथ ही, यह स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।