दिवाली पर होगी सौभाग्य की प्राप्ति, करें ये 5 उपाय

दिवाली की रात यदि आप भी कपूर के ये आसान उपाय करती हैं, तो आपको भी धन और सौभाग्य की प्राप्ति होगी। 

lit kapun on diwali night hindi

कपूर को हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र और शुभ माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि कपूर का घर के मंदिर में इस्तेमाल करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में हिंदू शास्त्रों में कपूर का नियमित इस्तेमाल करने के नियम बताए गए हैं।

कपूर का प्रयोग यदि आप नियमित नहीं कर पा रही हैं, तो आपको कुछ विशेष अवसरों पर तो इसका प्रयोग अवश्य ही करना चाहिए। दिवाली के पर्व पर भी कपूर का इस्तेमाल करना आपको कई तरह के लाभ पहुंचाएगा।

दरअसल, दिवाली का पर्व अमावस्या के दिन पड़ता है। अमावस्या के दिन को तंत्र-मंत्र की विद्या के लिए सटीक माना गया है। ऐसे में इस दिन नकारात्मक शक्तियों का बसेरा रहता है। इसलिए कपूर जलाकर आप इन शक्तियों से खुद को बचाकर रख सकती हैं।

हमने इस विषय पर भोपाल के पंडित एवं ज्योतिषाचार्य विनोद सोनी जी से बात की। वह कहते हैं, 'कपूर में सकारात्मक ऊर्जा होती है। इसलिए अच्छे अवसरों पर यदि आप कपूर जलाती हैं, तो वह अवसर और भी ज्यादा शुभ हो जाता है।'

इसे जरूर पढ़ें- Diwali Wishes 2022: अपने प्रियजनों को प्यार से कहें दिवाली मुबारक, भेजिए ये शुभकामनाएं और संदेश

kapur aka camphor remedies for diwali

कपूर के दीपक से आरती करें

दिवाली वाले दिन आप सुबह और शाम दोनों वक्त भगवान की जब आरती करें, तब आपको कपूर का दीपक भी उन्हें अर्पित करना चाहिए। खासतौर पर देवी लक्ष्मी को कपूर का दिया अर्पित करने से आपको धन लाभ होगा और जिस भी नकारात्मक ऊर्जा की वजह से आपको धन हानि हो रही है वह नष्ट हो जाएगी।

तिजोरी में रखें कपूर

तिजोरी में आप लाल कपड़े में गुड़हल का फूल, लौंग और कपूर रखें। इससे आपकी तिजोरी में कभी भी धन की कमी ( धन की कमी कैसे करें दूर) नहीं होगी और आर्थिक संकट भी दूर हो जाएगा। इतना ही नहीं, इस टोटके को करने से देवी लक्ष्मी भी आपसे प्रसन्न रहेंगी और आपको धन कमाने के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। यदि आपका धन कहीं खो गया है या चोरी हो गया है, तो वह भी आपको वापिस मिल जाएगा।

इसे जरूर पढ़ें- घर के मंदिर में कपूर रखने का महत्व और वास्‍तु टिप्‍स जानें

diwali  astro tips

कपूर से काजल तैयार करें

दिवाली के दिन काजल बनाने की परंपरा है। बहुत से घरों में कच्चे दिए में घी का दीपक जलाकर काजल बनाया जाता है। वहीं आप कपूर के दीपक से भी काजल बना सकती हैं। दूसरे दिन परेवा पर आप इस काजल के 7 डॉट मुख्य द्वार पर बना दें। ऐसा करने से आपका घर और घर में रहने वाले सदस्य सभी नजर दोष से बचे रहेंगे।

कलाई में बांध लें कपूर

दिवाली की रात अमावस्या की रात होती है और ऐसा कहा जाता है कि इस दिन नकारात्मक शक्तियां बहुत ज्यादा शक्तिशाली हो जाती हैं, ऐसे में यदि आपको दिवाली की रात चौराहा लांघना पड़े तो उससे पहले अपने हाथों में एक काले कपड़े में कपूर रख कर बांध लें। ऐसा करने से आप हर तरह की नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव से बच जाएंगे।

मुख्य द्वार पर कपूर टांग लें

यदि आपको अपने घर को नकारात्मक ऊर्जा और नजर दोष से बचाना है, तो आपको अपने मुख्य द्वार पर एक काले कपड़े में कपूर की 7 गोलियां बांध कर टांग देनी चाहिए। ऐसा करने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।

उम्‍मीद है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा, आप इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP