Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:29 AM IST

काजोल ने जुहू में खरीदे दो आलीशान अपार्टमेंट, करोड़ों में है इनकी कीमत

अभिनेत्री काजोल ने अपनी प्रॉपर्टी में थोड़ा और इजाफा कर लिया है। उन्होंने दो आलीशान अपार्टमेंट खरीदे हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है।  
Updated:- 2022-02-17, 16:46 IST
image

ऐसा माना जाता है कि मुंबई में घर खरीदना सबसे ज्य़ादा मुश्किल है, लेकिन ऐसा हमारे बॉलीवुड के स्टार्स के साथ नहीं है। आए दिन कोई न कोई स्टार मुंबई जैसे शहर में अपना आशियाना खरीद रहा है। अभी ताजा खबर को ही लें तो अभिनेत्री काजोल ने मुंबई के जुहू इलाके में दो नए आलिशान अपार्टमेंट खरीदे हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि इन अपार्टमेंट की कीमत कीमत 11 करोड़ 95 लाख है। आपको बता दें कि काजोल ने इससे पहले भी अपने पति अजय देवगन के साथ मिलकर पिछले साल एक बंगला खरीदा था। उनके इस दो नए अपार्टमेंट के बारे में आइए जानें।

जुहू में खरीदे दो अपार्टमेंट्स

kajol new apartments in mumbai juhu

काजोल ने जुहू की अनन्या बिल्डिंग के 10वीं फ्लोर में दो आलीशान अपार्टमेंट खरीदे हैं। आपको बता दें कि दोनों फ्लैट्स का कारपेट एरिया लगभग 2000 स्क्वायर फीट है। इतना ही नहीं, ये दोनों  अपार्टमेंट उनके शिव शक्ति बंगले के करीब हैं। इस बंगले की कीमत काजोल जनवरी में ही अदा कर चुकी थीं। 

इसे भी पढ़ें: काजोल और अजय देवगन की शादीशुदा जिंदगी से जुड़ी ये 5 दिलचस्प बातें जानिए

पिछले साल भी खरीदा था एक बंगला

अजय देवगन और काजोल  ने साथ मिलकर पिछले साल भी एक बंगला खरीदा था। यह बंगला उनके करेंट बंगले 'शिव शक्ति' के पास ही है। उनके यह बंगला 5310 स्क्वेयर फीट में फैला हुआ है और उनके इस बंगले के पास रितिक रोशन,अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र जैसे सितारों का बंगला है।

इसे भी पढ़ें: ये हैं 10 फेमस सेल्फ-मेड महिला उद्यमी, जानें इनकी सफलता की रोचक कहानी

1 बिलियन से ज्यादा है काजोल की नेट वर्थ

kajol new juhu apartments in whoping amount

एससीएमपी की पिछले साल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, काजोल की नेट वर्थ 1 बिलियन से ज्यादा है और अब इन दो प्रॉपर्टी के इजाफे के बाद उनकी नेट वर्थ और बढ़ जाएगी। काजोल फिल्मों के साथ-साथ कई एंडोर्समेंट के भी हिस्सा हैं, जिनसे उन्हें अच्छा खासा पैसा मिलता है। उन्होंने चार्मिस,जोयालुक्कास ज्वेलरी और व्हर्लपूल इंडिया जैसे ब्रांडों के लिए विज्ञापन किए हैं। व्हर्लपूल इंडिया के विज्ञापन में उन्हें पति अजय देवगन के साथ देखा गया है।

 

काजोल के अलावा अन्य अभिनेत्रियां भी कर चुकी हैं प्रॉपर्टी में इंवेस्ट

प्रॉपर्टी में इंवेस्ट करने वाली अभिनेत्री सिर्फ काजोल ही नहीं हैं, बल्कि बॉलीवुड हसीनाओं को रियल एस्टेट बहुत भाता है। काजोल के अलावा ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने अच्छी-खासी प्रॉपर्टी में इंवेस्टमेंट की है। प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर खान, शिल्पा शेट्टी, जाह्नवी कपूर आदि जैसी एक्ट्रेसेस भी आलीशान प्रॉपर्टी अपने नाम कर चुकी हैं।

 

काजोल को इस नए इजाफे के लिए बधाई। हमें उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit : instagram

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।