Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:54 AM IST

Isha Ambani Bungalow: अंदर से ऐसा दिखता है 450 करोड़ रुपए कीमत वाला ईशा अंबानी का आलीशान बंगला

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के आलीशान बंगले की इंसाइड तस्वीरें देख कर आप भी हैरान रह जाएंगी। यह बेहद खूबसूरत और नायाब है। 
Updated:- 2020-05-04, 14:47 IST
image

देश के सबसे अमीर आदमी और रिलायंस ग्रुप के चेयरमेन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी बीते वर्ष 13 दिसंबर को बिजनेसमैन आनंद पीरामल से हुई थी। शादी के बाद आनंद पीरामल के फादर अजय पीरामल ने ईशा और आनंद को रहने के लिए एक बेहद आलीशान बंगला गिफ्ट के तौर पर दिया था।

इस आलीशान बंगलों का नाम ‘गुलीटा’ है। अब तक इस बंगले की खूबसूरती के चर्चे केवल लोगों के मुंह से ही सुने गए थे। मगर, अब इस खूबसूरत बंगले की तस्वीरें भी वारल हो रही हैं। आपको बता दें कि इस बंगले को अगर बाहर से देखा जाए तो यह डायमंड जैसा नजर आता है। आइए इसकी पिक्चर्स के साथ-साथ इस बंगले से जुड़ी खास बातें आपको बताते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: ईशा के फेरे लेने से पहले अमिताभ ने कहीं कुछ ऐसी बातें कि रोने लगे मुकेश और नीता अंबानी

isha ambani house worli

ईशा अंबानी का बंगला 

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी के बाद से हर कोई यह जानना चाहता है कि वह कहां रह रही हैं। आपको बता दें कि ईशा अंबानी अपनी पति आनंद पीरामल के साथ अब तक कहीं भी रह रही हों मगर, अब ईशा अंबानी बेहद आलीशान बंगले में शिफ्ट होने जा रही है। उनके बंगले का नाम ‘गुलीटा’ है। यह बंगला ईशा और आनंद को अजय पीरामल ने शादी के तोहफे के रूप में दिया था। वर्ष 2012 में अजय ने यहां पर बंगला बनवाना शुरू करवाया था।

इसका काम ईशा और आनंद की शादी तक चल रहा था। अब यह बन कर पूरी तरह तैयार है। ईशा और आनंद जल्दी ही यहां शिफ्ट भी हो जाएंगे। गुलीटा की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: ईशा अंबानी को प्री ब्राइडल ब्यूटी टिप्स देने वाला मेकअप आर्टिस्ट कितने पैसे चार्ज करता है

diamond theme house new

बंगले की खासियत 

यह बंगला 50000 वर्ग फुट में बनाया गया है। इसे बाहर से ऐसा शेप दिया गया है कि यह डायमंड जैसा दिखता है। इसके इंटीरियर पर भी काफी फोकस किया गया है। यह घर भी ईशा अंबानी के मायके ‘एंटीलिया’ जितना ही आलीशान है। इस बंगले को 5 फ्लोर्स पर बनाया गया है। मुंबई के वर्ली के सबसे पॉश एरिया में बना यह बंगला सी फेसिंग हैं और इसमें बहुत सारे कमरे हैं। सभी कमरों का इंटीरियर बेहद खूबसूरत है।

 

यह बंगला स्टील स्ट्रक्चर से बना हुआ है। 11 मीटर हाइट के इस बंगले को 3डी मॉडलिंग टूल पर डिजाइन किया गया है। आपको बता दें कि यह बंगला लंदन बेस्ड इंजीनियरिंग फर्म Eckersley OCallaghan ने डिजाइन किया है। 

anand piramal isha ambani

इस बंगले में 3 बड़े बेसमेंट है। कई सारे डाइनिंग रूम हैं। इस बंगले के अंदर एक आउटडोर स्विमिंग पूल भी बनाया गया है। इतना ही नहीं बंगले के टॉप पर हाई सीलिंग बड़ा सा हॉल भी है। इस मैंशन के ग्राउंड फ्लोर पर बड़ी सी लॉबी है। इसके नेक्सट फ्लोर पर डाइनिंग हॉल और मास्टर बेडरूम है। यह फ्लोर ही ईशा और आनंद का पर्सनल फ्लोर है। 

 

आपको बता दें कि यह एक डायमंड थीम बेस्ड बंगला है। यहां 3 डायमंड रूम्स हैं। इतना ही इस बंगले में बहुत ही सुंदर मंदिर है और 3 फ्लोर बेसमेंट पार्किंग भी है। इस बंगले में सर्विसेज हैं वह किसी आलिशान होटल में भी शायद ही होंगी। आपको बता दें। कि ईशा और आनंद को किसी भी चीज के लिए तकलीफ न हो इसके लिए हर फ्लोर में एक सर्वेंट क्वाटर बनाया गया है। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।