सफेद कपड़े लगते तो बड़े अच्छे हैं लेकिन उनके साथ एक दिक्कत यह है कि उनमें दाग लग ही जाते हैं। आप कितनी कोशिश कर लें लेकिन उनका पीलापन और दाग-धब्बे दूर नहीं होते हैं। अब सफेद कपड़ों को धोने के लिए ज्यादातर लोग ब्लीच का इस्तेमाल करते हैं तो कुछ लोग घर के किचन में रखे बेकिंग सोडे से काम चला लेते हैं। सफेद कपड़े इन दो चीजों से बड़ी अच्छी तरह चमकते हैं और साफ होते हैं।
लेकिन इन दोनों में से आपके व्हाइट कपड़े के लिए ज्यादा क्या बेहतर है क्या आपको पता है? इन दोनों ही चीजों का काम बहुत अलग होता है और यह काम क्या है और आपको अपने सफेद कपड़ों के लिए क्या यूज करना चाहिए, चलिए जानते हैं।
हम लोग कई सालों से अपने व्हाइट कपड़ों की सफेदी वापस लाने के लिए ब्लीच का इस्तेमाल करते आ रहे हैं। ब्लीच आपके पीले पड़े कपड़ों को चमकाने में मदद करता है। अगर आप ब्लीच को सही ढंग से इस्तेमाल करें तो सफेद कपड़ों से दाग और जमी हुई मैल को हटाने और अपने कपड़ों को साफ करने में ब्लीच एक अच्छा विकल्प है।
अपने सफेद कपड़ों को भिगोने से पहले आप एक बालटी में डिटर्जेंट के साथ 1/2 कप ब्लीच डालकर मिला लें और फिर इसमें सफेद कपड़े डालकर 20-25 मिनट के लिए भिगोकर रखें। अगर आप वशीन में कपड़े धो रहे हैं तो डिटर्जेंट डालने के बाद पानी में 1/2 कप ब्लीच डालें। आप उसके बाद नॉर्मल वॉश में कपड़े धो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : गंदे और काले पड़ गए व्हाइट सॉक्स को साफ करने के शानदार हैक्स
ब्लीच करते वक्त कपड़े साफ तो होते हैं मगर कुछ फैब्रिक को यह नुकसान पहुंचा सकता है। आपको वूलन, सिल्क स्पैंडेक्स, लेदर जैसे फैब्रिक को बिल्कुल ब्लीच नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसे फैब्रिक को ब्लीच (ब्लीच से जुड़े मिथ्स) से धोते हैं तो उसका रंग खराब हो सकता है।
बेकिंग सोडा को भी लोग कपड़े धोते हुए पानी में डालते हैं। इससे कपड़े साफ भी होते हैं और कपड़ों की गंध भी दूर होती है। क्या आपको पता है कि बेकिंग सोडा का काम कपड़ों में फ्रेशनेस जोड़ने का होता है। जो लोग ब्लीच का इस्तेमाल नहीं करना पसंद करते हैं, वे बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। बेकिंग सोडा मिलाने से आपके कपड़े धीरे-धीरे साफ हो जाते हैं और उनसे बदबू और दाग-धब्बे दूर होने में मदद मिलती है। यह कपड़े को नरम भी करता है और डिटर्जेंट की शक्ति को बढ़ाता है। यह वॉशिंग मशीन को भी साफ रखता है।
यह विडियो भी देखें
कपड़े धोने में बेकिंग सोडा का उपयोग करने के लिए, हमेशा की तरह पानी में डिटर्जेंट और कपड़े मिलाएं। फिर भरी हुई वॉशिंग मशीन में 1/2 कप बेकिंग सोडा मिलाएं और कपड़ों को नॉर्मल साइकल में धो लें।
इसे भी पढ़ें : गंदे और मैले सफेद कपड़ों को चमकाने के आसान तरीके
बेकिंग सोडा हाई पीएच वाला एक प्राकृतिक स्टेन रिमूवर है जिसका उपयोग अधिकांश प्रकार के कपड़े पर किया जा सकता है। बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें और फिर पेस्ट को दाग पर लगाएं। इसके सूखने के बाद इसे पानी से धो लें। यह मिश्रण खाने, तेल, ग्रीस और गंदगी से होने वाले दाग-धब्बों को दूर करने का काम करता है।
कपड़े धोने में बेकिंग सोडा के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि यह ब्लीच के लिए एक प्राकृतिक बूस्टिंग एजेंट के रूप में काम करने की क्षमता रखता है। आप इन्हें एक साथ मिलाकर अपने व्हाइट कपड़ों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। बेकिंग सोडा का फायदा यह होगा कि यह ब्लीच की गंध को छिपाने में मदद करेगा। आपके सफेद कपड़े इससे चमेकेंगे भी और फ्रेश भी रहेंगे।
अब आप भी ब्लीच और बेकिंग सोडा साथ में इस्तेमाल करें और अपने पुराने पीले पड़े कपड़ों की चमक को वापस लाएं। हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit : Freepik, unsplash & pixabay
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।