Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:49 PM IST

Miss World Contest: जानिए मिस वर्ल्ड कांटेस्ट से जुड़ी खास बातें

Miss World 2024: साल 2024 में मिस वर्ल्ड कॉम्पिटीशन की मेजबानी भारत कर रहा है। 28 साल बाद ये प्रतियोगिता भारत में हो रही है। चलिए जानते हैं इससे जुड़ी खास बातें।
Updated:- 2024-03-21, 10:55 IST
image

Miss World Contest 2024: 28 साल बाद भारत में मिस वर्ल्ड प्रतियोजिता को आयोजित की जा रही है। इसकी सभी प्रतियोगिताएं 18 फरवरी से 9 मार्च के बीच भारत के अलग-अलग शहरों में आयोजित कराई जाएंगी। इस कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह 20 फरवरी को नई दिल्ली में किया गया था। वहीं इस कार्यक्रम का समापन 9 मार्च को मुंबई में आयोजित किया जाएगा। इस कॉन्टेस्ट को दुनिया का सबसे पुराना कॉन्टेस्ट में गिना जाता है। आज धूमधाम से मनाया जाने वाला कॉन्टेस्ट  वास्तव में एक समय केवल भीड़ बढ़ाने के लिए शुरू किया गया था। चलिए बताते हैं मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट से जुड़ी कुछ मजेदार बातें।

क्यों और कब किया गया था इस कार्यक्रम का आयोजन

imporatant fact about miss world

साल 1951 में ब्रिटीश सरकार द्वारा गर्मियों के मौसम में फेस्टिवल ऑफ ब्रिटेन का आयोजन किया गया था। आपको बता दें कि यह आयोजन दूसरे वर्ल्ड वॉर के बाद देश का पुनर्निमाण करने के लिए आयोजित किया गया था। इस आयोजन में  देश की कलाओं, नई चीजों और तकनीकी चीजों को पेश किया गया था।

इसे भी पढ़ें-  28 साल के बाद भारत कर रहा है मिस वर्ल्ड की मेजबानी, जानें कब और कहां देख पाएंगे लाइव स्ट्रीम

भीड़ इकट्ठा करने के लिए शुरू किया गया कार्यक्रम

miss world

इस कार्यक्रम में ज्यादा लोग इकट्ठा हो इसके लिए इस फेस्टिवल को कराने वाले लोगों ने लंदन की एक इंटरनेटमेंट कंपनी से मदद ली। कपंनी के मालिक पब्लिसिटी डायरेक्टडर एरिक मार्ले को भीड़ एकत्र करने का एक आइडिया आया और उन्होंने ब्यूटी कॉन्टेस्ट करने का सुझाव दिया। उस समय इस कॉन्टेस्ट का नाम बिकनी कॉन्टेस्ट रखा गया। इसमें हिस्सा लेने वाले प्रतियोगियों को बिकनी पहनकर रैंप वॉक करने के लिए कहा गया। इस प्रतियोगिता में किकी हाकनसन को विजेता चुना गया था। ब्रिटीश प्रेस ने इस कॉन्टेस्ट का नाम मिस वर्ल्ड रखा। (जानिए 2022 में वीएलसीसी अवॉर्ड किसे मिला था)

इसे भी पढ़ें- कौन हैं सिनी शेट्टी जिन्होंने जीता मिस इंडिया का खिताब

मिस वर्ल्ड तथ्य (Important Fact about Miss World) 

  • सात दशकों में 160 से अधिक देशों ने मिस वर्ल्ड में भाग लिया है।
  • मिस वर्ल्ड इवेंट को पहली बार साल 1959 में पूर्ण रूप से टेलीविजन पर प्रसारित किया गया था।
  • मिस वर्ल्ड सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वार्षिक टेलीविजन प्रोग्राम है,जो 2 बिलियन से अधिक दर्शकों तक पहुंचता है और 180 से अधिक देशों में प्रसारित होता है।
  • मिस वर्ल्ड फाइनल मूल रूप से यूके में आयोजित किया गया था,लेकिन हांगकांग,भारत,दक्षिण अफ्रीका,अमेरिका,सेशेल्स,पोलैंड और चीन सहित दुनिया भर में भी हुए हैं।
  • वेनेजुएला और भारत ने सबसे अधिक मिस वर्ल्ड का निर्माण किया है,जिनमें से प्रत्येक में 5 खिताब धारक हैं। मिस वर्ल्ड में यूरोप ने सभी महाद्वीपों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 25 खिताब जीते हैं।
  • प्रथम विजेता स्वीडन की किकी हाकनसन थीं। वह 16 महीने तक यह खिताब अपने पास रखने वाली सबसे लंबे समय तक राज करने वाली मिस वर्ल्ड भी हैं। (21 साल बाद पूरा हुआ था हरनाज संधू का मिस यूनिवर्स बनने का सपना)

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।