Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:06 PM IST

28 साल के बाद भारत कर रहा है मिस वर्ल्ड की मेजबानी, जानें कब और कहां देख पाएंगे लाइव स्ट्रीम

मिस इंडिया-2022 का खिताब जीतने वाली सिनी शेट्टी साल-2024 प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहीं हैं। 20 फरवरी से इस प्रतियोगिता का आगाज हो चुका है। जानिए इस कार्यक्रम को कहां देख सकते हैं।
Updated:- 2024-02-26, 19:44 IST
image

Miss World 2024: 71वीं मिस वर्ल्ड पेजेंट की प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हो गया है। इस इवेंट का आगाज 20 फरवरी, 2024 को दिल्ली के भारत मंडपम में किया गया है। वहीं फिनाले इंवेट का आयोजन 9 मार्च को मुबंई में किया जाएगा।इस इवेंट में 120 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है। भारत की तरफ से मिस इंडिया रही सिनी शेट्टी इसमें भाग ले रही हैं। ऐसे में भारतवासियों को उम्मीदें काफी बढ़ चुकी हैं। आपको बता दें, कि 28 साल के बाद भारत में यह प्रतियोगिता हो रही है। ऐसे में इस प्रतियोगिता को देखने के लिए आप भी उत्सुक होंगे। मिस वर्ल्ड इवेंट को देखने के लिए करें ये काम

कौन हैं सिनी शेट्टी जो भारत को कर रही प्रेजेंट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Femina Miss India (@missindiaorg)

कर्नाटक की मूल निवासी और फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 सिनी शेट्टी इस प्रतियोगिता में भारत को रिप्रेजेंट कर रही हैं। सिनी शेट्टी दुनियाभर के 120 देशों के प्रतियोगियों की मेजबानी करेंगी। सिनी शेट्टी मुबंई की रहने वाली हैं। आपको बता दें कि, 71 वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में पहली बार पांच मिस वर्ल्ड विजेता स्टेफ़नी डेल वैले (66वीं मिस वर्ल्ड), मानुषी छिल्लर (67वीं मिस वर्ल्ड),वेनेसा पोंस डी लियोन (68वीं मिस वर्ल्ड), टोनी-एन सिंह (69वीं मिस वर्ल्ड) के साथ वर्तमान मिस वर्ल्ड करोलिना बिलावस्का (70वीं मिस वर्ल्ड) इंडिया पहुंची।

इसे भी पढ़ें-  प्यार में कई बार Shehnaaz Gill को मिला धोखा, खुद शेयर किया किस्सा

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में होंगे ये आयोजन

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sini Shetty (@sinishettyy)

मिस वर्ल्ड पेजेंट में कई प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी जैसे कि मुंबई में वर्ल्ड टॉप डिजाइनर अवॉर्ड और मिस वर्ल्ड टॉप मॉडल,नई दिल्ली में मिस वर्ल्ड स्पोर्ट्स चैलेंज, मुंबई में मिस वर्ल्ड टैलेंट फाइनल, मुंबई में मल्टी-मीडिया चैलेंज और हेड टू हेड चैलेंज फाइनल मुंबई में 9 मार्च को आयोजित होगा। 23 फरवरी को नई दिल्ली के द समिट रूम, भारत मंडपम में होगा। कॉन्टिनेंटल ब्यूटी विद ए पर्पस चैलेंज 21 फरवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा।  

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता को आप  missworld.com पर लाइव देख सकते हैं। 9 मार्च को शाम 7:30 बजे से 10:30 बजे तक जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर,मुंबई से 71वें मिस वर्ल्ड फ़ाइनल को लाइव देख सकती हैं। 

मिस वर्ल्ड समारोह को कैसे देखें

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Femina Miss India (@missindiaorg)

20 फरवरी को आयोजित होने वाली प्रतियोगिता को भारत पर्यटन विकास निगम (आईटीडीसी) ऑफिशियल तौर पर कार्यक्रम की शुरुआत करने के लिए नई दिल्ली के होटल अशोक में 'द ओपनिंग सेरेमनी' और 'इंडिया वेलकम्स दे वर्ल्ड गाला' उत्सव की मेजबानी करेगा।

इसे भी पढ़ें- क्या आप मिस इंडिया बनना चाहती हैं, तो जानिए ब्यूटी कॉन्टेस्ट की पूरी जानकारी और टिप्स

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Instgram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।