Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:50 AM IST

दीपिका पादुकोण ही नहीं, ये स्टार्स भी टाइम मैगजीन के कवर पर आ चुके हैं नजर

अमेरिका की सबसे लोकप्रिय टाइम मैगज़ीन कई दशकों से दुनिया की सबसे प्रभावशाली मैगजीन में से एक रही है। कई इंडियन स्टार्स ने इस मैगजीन के कवर पर अपनी जगह बनाई है। जानिए इस लेख में। 
Updated:- 2023-05-26, 13:38 IST
image

पूरी दुनिया में पॉपुलर टाइम मैगजीन पिछले कई सालों से अपनी हाई क्वालिटी जर्नलिज्म के लिए जानी जाती है। इसकी गिनती अमेरिका की सबसे बेहतरीन मैगजीन में होती है। टाइम मैगज़ीन वैश्विक स्तर पर भारत के योगदान और प्रभाव को पहचानते के साथ-साथ उन्हें सम्मानित करने से नहीं चूकती। इस मैगजीन के कवर पर कई इंडियन सेलेब्स ने अपनी जगह बनाई है। हाल ही में दीपिका पादुकोण को इसके कवर पर देखा गया।

यहां दिलचस्प बात यह है कि महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सचिन तेंदुलकर जैसी कई महान हस्तियां भी इस मैगजीन के कवर पर नजर आ चुकी हैं। इस मैगजीन के कवर पर आने के बाद किसी भी स्टार का ग्लोबली कद कहीं अधिक बढ़ जाता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बता रहे हैं, जो टाइम मैगजीन के कवर पर दिखाई दे चुके हैं- 

दीपिका पादुकोण

deepika padukone

टाइम मैगजीन के लेटेस्ट एडिशन में दीपिका पादुकोण नजर आईं। यकीनन दीपिका एक ग्लोबल स्टार हैं और ऐसे में वह टाइम मैगजीन के कवर पर जगह डिसर्व भी करती हैं। हालांकि, दीपिका ने इससे पहले 2018 में 100 सबसे प्रभावशाली सूची की टाइम सूची में जगह बनाई थी।

इसे भी पढ़ें : टाइम मैग्जीन के कवर पर छाईं दीपिका पादुकोण, कई मुद्दों पर रख चुकी हैं बेबाक राय

परवीन बॉबी

साल 1976 में टाइम मैगजीन ने परवीन बाबी को अपने कवर पर पब्लिश किया। यह बेहद खास था, क्योंकि ऐसा पहली बार हुआ था, जब किसी इंडियन एक्ट्रेस को टाइम के कवर पर जगह मिली हो। दरअसल, उस समय परवीन बॉबी की गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में होती थी। इस मैगजीन के कवर में आने के बाद परवीन बॉबी का कद भी काफी बढ़ा था। 

ऐश्वर्या रायaishwarya rai bachchan image

परवीन बॉबी के बाद ऐश्वर्या राय टाइम मैगजीन के कवर पर नजर आई थीं। लंबे अंतराल के बाद साल 2003 में मैगजीन ने एक अन्य बॉलीवुड एक्ट्रेस को अपने कवर पर पब्लिश किया था। वह इस मैगजीन के कवर पर आने वाली दूसरी बॉलीवुड एक्ट्रेस थीं। दिलचस्प बात यह है कि उसी साल यूके मीडिया ने ऐश्वर्या को वर्ष की सबसे खूबसूरत महिला के खिताब से नवाजा था।

प्रियंका चोपड़ा

priyanka chopra global star 

साल 2016 में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी टाइम के कवर पर नजर आई थीं। मैगजीन में उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक के रूप में नामित किया गया था। ब्लैक कलर आउटफिट में प्रियंका चोपड़ा के चेहरे से उनका कॉन्फिडेंस साफ तौर पर नजर आ रहा था। यकीनन प्रियंका जितनी बड़ी स्टार है, उतनी ही खूबसूरत भी हैं।

शाहरुख खान 

शाहरुख खान को बॉलीवुड का किंग खान या किंग ऑफ रोमांस भी कहा जाता है। वह साल 2004 में टाइम के कवर पर नजर आ चुके हैं। बता दें कि उस वर्ष उन्होंने तीन बैक-टू-बैक अच्छी फिल्में दीं। जो स्वदेस, वीर जारा और मैं हूं ना थीं। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और अच्छी कमाई की थी। उन्हें ’एशिया के हीरोः 20 अंडर 40’ में शामिल किया गया था।  

इसे भी पढ़ें : प्रॉपर्टी से लेकर बंगले तक, जानिए कितनी है दीपिका पादुकोण की नेट वर्थ

आमिर खान

aamir khan

बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर खान टाइम मैगजीन के कवर पर एक नहीं, बल्कि दो बार नजर आ चुके हैं। सबसे पहले वह साल 2012 में नजर आए थे, जिसमें कवर पर उनके चेहरे की क्लोज-अप तस्वीर दिखाई गई थी। इसके बाद साल 2013 में, आमिर एक बार फिर मैगजीन के कवर पर दिखाई दिए। उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक के रूप में चित्रित किया गया था।

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

Image Credit- instagram

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।