पर्सनल लोन लेने से पहले रखें इन बातों का ध्यान, नहीं तो हो सकता है नुकसान

Personal Loan Details: इस आर्टिकल में जानें पर्सनल लोन लेते वक्त किन बातों को ध्यान रखना चाहिए।   
Updated:- 2022-09-06, 18:17 IST
image

Personal Loan Details: आजकल लोन लेना एक सामान्य बात है। कोई पढ़ाई लिखाई के लिए एजुकेशन लोन लेता है तो कोई अपनी जरूरते पूरी करने के लिए पर्सनल लोन लेता है। इस आर्टिकल में हम आपको पर्सनल लोन से जुड़ी जानकारी देने वाले हैं।

दरअसल पर्सनल लोन लेते वक्त कुछ बातों को ध्यान रखना चाहिए। ऐसा न करने पर आपका नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे। 

लोन लेते वक्त करें अच्छे से जांच

personal loan

हमें अक्सर लोन से जुड़े मैसेज और मेल आते रहते हैं। ऐसे में जरूरत पड़ने पर हम अच्छे से जांच करने के बजाए जल्दजबाजी में फैसला ले लेते हैं। ऐसा करना गलत है। लोन के बारे में जानने से पहले ये जानने की कोशिशे करें कि लोन देने वाला बैंक या कंपनी कैसी है। धोखाधेड़ी से बचने का सबसे अच्छा तरीका जांच करना ही है। (मुद्रा लोन योजना से बन सकती हैं आप बिजनेस वुमन)

इसे भी पढ़ेंः EMI के बोझ से हैं परेशान तो ये तरीके अपनाएं और चैन की बंसी बजाएं

भविष्य को ध्यान में रखकर लें लोन

लोन लेने के बाद हमें रकम भी चुकानी पड़ती है। ऐसे में कोशिश करें कि आप अपनी आय के मुताबिक की लोन लें। बहुत बार लोन लेने के बाद कुछ ऐसी परिस्तिथयां भी आ जाती है जब हम लोन नहीं चुका पाते हैं। इन सभी परिस्थियों के बारे में सोचकर लोन लेना चाहिए। 

ब्याज दर भी है महत्वपूर्ण पहलू 

पर्सनल लोन लेते वक्त ब्याज दर के बारे मे अच्छे से जानकारी लेनी चाहिए। इसके साथ-साथ प्रोसेसिंग फीस और लेट पेमेंट जैसे अन्य शुल्कों के बारे में भी पूरी जानकारी लेनी चाहिए। लोन लेने से पहले अलग-अलग बैंक की पर्सनल लोन पॉलिसी के बारे में भी जानना चाहिए।

इसे भी पढ़ेंः Post Office की ये स्कीम है एफडी से भी बेहतर, मिलेगा 6 लाख रुपए का ब्याज

जरूरत से ज्यादा लोन ना लें

personal loan tips

लोन लेने से पहले यह समझ लेना जरूरी होता है कि आपको कितनी रकम की जरूरत है। जरूरत से ज्यादा लोन लेना आर्थिक रूप से घाटे का सौदा है। 

कहीं भी सिग्नेचर करने पहले जरूर पढ़ें

लोन लेते वक्त पूरा डाक्यूमेंट प्रोसेस होता है। ऐसे में जल्दी प्रोसेस खत्म करने के लिए हम बहुत बार बिना पढ़े भी सिग्नेचर कर देते हैं। ऐसा करना गलता है। लोन के या किसी भी डाक्यूमेंट पर सिग्नेचर करने से पहले अच्छे से जानकारी लेनी चाहिए। (एक नहीं बल्कि कई तरह के होते हैं आधार कार्ड)

लोन और पैसों से जुड़े किसी भी प्रकार का फैसला लेने से पहले 2 बार जरूर सोचना चाहिए। अगर आप लोन से जुड़ी कोई और जानकारी लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल करें। 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Freepik

 

 


 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।