IAS दिव्या मित्तल के ये पेरेंटिंग टिप्स आएंगे आपके भी काम

Parenting Tips: आईएएस दिव्या मित्तल ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल पर 10 टिप्स शेयर किए हैं।   
Updated:- 2022-08-25, 18:21 IST
image

Parenting Tips: किसी भी पेरेंट्स के लिए उनके बच्चों को बेहतर जीवन देना सबसे महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में बच्चों के स्वभाव को बेहतर बनाने के लिए पेरेंट्स उन्हें समय-समय पर अच्छी शिक्षा देते हैं। 

हाल ही में आईएएस दिव्या मित्तल ने अपने ट्विटर हैंडल पर कुछ पेरेंटिंग टिप्स शेयर किए हैं। यह टिप्स आपके बच्चों के लिए भी बहुत फायदेमंद हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में। 

ये पेरेंटिंग  टिप्स करेंगे आपकी मदद 

1. कुछ भी कर सकते हैं आपके बच्चे 

आईएएस दिव्या मित्तल ने ट्विटर पर कहा कि अपने बच्चों को लगातार आश्वासन दें कि वे कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को संकल्प और आत्मविश्वास निर्माण करने की सलाह दें। दिव्या मित्तल ने लिखा कि ऐसा करने से बच्चों को विश्वास मिलेगा जो उनके भविष्य के लिए जरूरी है। (बेस्ट पेरेंटिंग के लिए रखें इन बातों का ध्यान)

2. उन्हें फेल होने दें

आईएएस दिव्या मित्तल ने कहा कि अपने बच्चों को फेल होने दें। बच्चों का गलती करना बहुत जरूरी है। दिव्या ने कहा कि हम हर संकट से अपने बच्चों को नहीं बचा सकते हैं। वह खुद गिरेंगे, सीखेंगे और अपने पैरों पर खड़े हो जाएंगे। 

इसे भी पढ़ेंः पेरेंटिंग के ये 5 इफेक्टिव टिप्स जो करेंगे आपके बच्चे का बेहतर विकास

3. कम्पीट करें

अपने बच्चों से कम्पीट करें जिससे उन्हें प्रोत्साहन मिले। भले ही वे हर प्रतियोगिता में न जीतें। लेकिन एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धी भावना बहुत महत्वपूर्ण है। यह उन्हें असफलता का भी आदी बना देगा जो जीवन का अभिन्न अंग है। 

4. उन्हें जोखिम लेने दें

आईएएस दिव्या मित्तल ने सलाह दी कि अपने बच्चे को जोखिम लेने दें। उनका कहना है कि इससे बच्चों को सीखने को मिलेगा और वो सभी परिस्थितियों के लिए तैयार हो जाएंगे। 

इसे भी पढ़ेंः बात-बात पर जिद करता है आपका बच्चा तो खुद की गलती पर भी करें गौर

5. उन्हें सोचने दें

उन्होंने लिखा कि प्रत्येक अगली पीढ़ी को पहले की तुलना में अधिक अवसर और बेहतर संसाधन मिलते हैं। ऐसे में उन्हें खुद हर परिस्थिती का सामना करने दें। (डिनर टेबल पर बच्चों से कभी न बोलें ये 5 बातें)

6. रोल मॉडल बनें

उन्होंने लिखा कि माता-पिता को अपने बच्चों से कुछ भी अन्यथा नहीं कहना चाहिए। पेरेंट्स को बच्चों को रोल मॉडल बनना चाहिए। 

इसके अलावा उन्होंने बच्चों की बातें सुनने और उनपर विश्वास करने की भी सलाह दी। विश्वास पेरेंट्स और बच्चों के बीच के रिश्ते की नींव है। इन सारे टिप्स की मदद आप भी आसानी से अपने बच्चों को अच्छी सीख दे सकते हैं। 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Freepik 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।