herzindagi
how to wash wool sweater

ऊनी शॉल को रखना चाहती हैं साफ तो इन बातों का रखें खास ख्याल

आपके भी ऊनी कपड़े हो गए है गंदे तो जानें इसे साफ करने का आसान तरीका।
Editorial
Updated:- 2022-11-24, 17:05 IST

ठंड के मौसम में ऊनी शॉल सभी ओढ़ना पसंद करते हैं। ऊनी शॉल को अच्छे से साफ ना किया जाएं तो यह मिनटों में खराब होने लगते हैं। ऐसे में आपको अपने ऊनी शॉल की सफाई अच्छे तरीके से करना चाहिए। ऊनी शॉल की सफाई सही तरीके से किया जाएं तो यह सालों तक चलता है।

हाथ से करे सफाई

how to wash woolen shawl at home

ऊनी शॉल काफी महंगे आते हैं। ऐसे में इसे बार- बार खरीदना सबके बस की बात नहीं होती हैं। ऐसे में इसे साफ करने के लिए आपको वाशिंग मशीन का इस्तेमाल नहीं लेना चाहिए। आप चाहे तो इसे हाथों की मदद से भी साफ कर सकते हैं। बता दे कि ऊनी शॉल को रगड़ने की जरुरत नहीं होती है। आप इसे हल्के हाथ से ही साफ करे।

महंगे डिटर्जेंट से करें सफाई

बता दे कि आप ऊनी शॉल को महंगे डिटर्जेंट के मदद से साफ कर सकती है। सस्ते डिटर्जेंट आपके महंगे ऊनी शॉल को मिनटों में खराब कर देगा। आप चाहे तो डिटर्जेंट का घोल बनाकर उसमें अपने ऊनी शॉल को डाल दे। कुछ घंटे छोड़ने के बाद आप नार्मल पानी की मदद से अपने ऊनी शॉल को धो सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें:खूबसूरत शॉल खरीदने के लिए बेस्ट हैं ये मार्केट्स, आप भी जानें

ऊनी शॉल को धूप में सुखाएं

आप अपने ऊनी शॉल को धूप में सुखाएं। ऐसा करने से आपके ऊनी शॉल से आ रही बदबू खत्म हो जाएंगी। ऊनी शॉल को अगर आप धूप में नहीं सुखाते है तो उसमें से बदबू आने लगती है। ऐसे में इसे आप धूप में ही सुखाएं। ऐसा करने से ये मिनटों में नए ऊनी शॉल की तरह दिखने लगेगा।

इसे जरूर पढ़ें:गर्म कपड़े खरीदने के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के ये मार्केट्स, आप भी करें एक्सप्लोर

स्टीम क्लीनर से करें सफाई

आप चाहे तो स्टीम क्लीनर की मदद से भी अपने ऊनी शॉल की सफाई कर सकती है। बता दे कि बार- बार ऊनी शॉल को धोना नहीं चाहिए। ऐसे में ऊनी शॉल खराब भी हो सकता है। स्टीम क्लीनर की मदद से आप अपने ऊनी शॉल को मिनटों में चमका सकती हैं। इससे साफ करने में आपको बिलकुल भी समय नहीं लगेगा।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं

यह विडियो भी देखें

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।