herzindagi
shawls cleaning hacks

इस सर्दियों के मौसम में शॉल को कैसे रखें मुलायम? जानें

क्या आपके भी शॉल खुरदुरे हो गए है, आप इसे फिर से मुलायम बनाना चाहते है तो इन टिप्स को अपनाएं।
Editorial
Updated:- 2022-10-28, 16:06 IST

सर्दियों में ज्यादातर महिलाएं शॉल ओढ़ना पसंद करती है। ऐसा इसलिए भी की इसे पहनना और निकालना काफी ज्यादा आसान होता है। शॉल पहनने के बाद ठंड का बिल्कुल भी पता नही चलता। साथ ही एक शॉल करीब सालों तक चलता है। ऐसे में कई बार ऐसा देखा गया है कि कुछ साल होने के बाद ही शॉल खुरदुरे हो जाते है। जिससे हमारी त्वचा में रगड़ पड़ने लगती है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले है कि कैसे आप बेहद आसान तरीकों को अपनाकर आसानी से अपने खुरदुरे शॉल को मिनटों में मुलायम कर सकती हैं।

सभी शॉल की अलग तरीके से होती हैं देखभाल

how to wash shawl easy way

शॉल कई प्रकार के होते हैं। जैसे कि- पश्मीना, मैरिनो, अंगोरा, ब्लेंडेड, कश्मीरी इत्यादि। ऐसे में सभी शॉल के ऊपर उसे देख-रेख करना का तरीका लिखा होता है। ऐसे में आपको उसका सही तरीके से पालन करना चाहिए। अगर आप सही तरीके से फॉलो करते हैं तो आपके शॉल कभी भी खुरदुरे नहीं होंगे।

ऊनी शॉल की धुलाई ठंडा पानी से करें

आपको ऊनी शॉल की धुलाई 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे का ठंडा पानी से करना चाहिए। अगर आप ऊनी कपड़ों को गर्म पानी से धोते हैं तो इसकी खराब होने की सम्भावना बढ़ जाती है। सही तापमान सेट करने के बाद सही डिटर्जेंट से ही शॉल की धुलाई करनी चाहिए। ऐसा करने से शॉल खराब नहीं होता है।

इसे जरूर पढ़ें-विंटर में गिंगहम प्रिंट को कुछ इस तरह बनाए अपने स्टाइल का हिस्सा

सही डिटर्जेंट का उपयोग करें

सभी शॉल एक ही प्रकार के डिटर्जेंट से साफ नहीं होते है। कई बार गलत डिटर्जेंट का इस्तेमाल करने से भी हमारे महंगे शॉल खुरदरे हो जाते है। ऐसे में कोशिश करें की लिक्विड डिटर्जेंट, पाउडर डिटर्जेंट या फिर डिटर्जेंट बार का उपयोग करें। उनसे शॉल की सफाई करने पर शॉल मुलायम रहेगा।

इसे जरूर पढ़ें-दिखना चाहती हैं सर्दियों में भी स्टाइलिश तो शॉल के डिजाइंस आपको आएंगे पसंद

यह विडियो भी देखें

शॉल को सही तरीके से सुखाएं

कई बार ऐसा होता है कि ठंड ज्यादा होने के कारण हम शॉल को धूप में ना सुखाकर उसे हीटर पर सूखाते है। ऐसा करने से भी हमारे शॉल खराब होने लगते है। साथ ही शॉल को कभी भी तेज धूप में नहीं खुखाना चाहिए। आप चाहे तो इसे अपने घर के बालकनी या हॉल में सुखा सकते हैं। ऐसे में आपका शॉल कभी भी खुरदुरा नहीं होगा और कम मेहनत में ही आप अपने शॉल की देखभाल अच्छे तरीके से कर सकते हैं।

आपके लिए छठ का पर्व शुभ हो। उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।ॉ

Pic Credit- Freepik




Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।