How To Get Cool Air From A Stand Fan: गर्मी की चिलचिलाती धूप और उमस से बचने के लोग घर के अंदर एसी की ठंडी हवा के सामने बैठना पसंद करते हैं। लेकिन अगर इसमें से कहीं गर्म हवा आती है, तो ऐसा लगता है मानो किसी ने आग की भट्टी में बैठा दिया है। लेकिन हर किसी के पास एसी खरीदने का बजट नहीं होता है। अब ऐसे में लोग गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर या पंखा का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन तेज धूप और उमस के कारण पंखे से गर्म-गर्म हवा आने लगती है। लेकिन अगर आप कुछ हैक अपना लें तो पंखे से भी ठंडी हवा का मजा ले सकते हैं। यह सुनने में भले ही आपको थोड़ा अजीब लग सकता है। लेकिन यह सच है। इस लेख में आज हम आपको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक ऐसी ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको गर्मी से राहत देने का काम करेगा।
पंखे की गर्म हवा को कैसे करें ठंडा?
तेज धूप और लू के कारण स्टैंड और टेबल फैन से गर्म हवा आने लगती है। लेकिन अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए, इससे एसी जैसी ठंडक पा सकते हैं। अगर आप सोच रहे हैं, कि इसके लिए अच्छा खासा पैसा खर्च करना पड़ेगा, तो आपको बता दें, कि इसके लिए किसी महंगे गैजेट्स की जरूरत नहीं है। घर में मौजूद दो आसान चीजें ही काफी हैं।
इसे भी पढ़ें-कूलर भी देगा AC जैसी हवा...मोटर में लगा दें 50 रुपये वाली यह 1 चीज, सोशल मीडिया पर वायरल है ट्रिक
जरूरी सामान
- मोटा कपड़ा (चादर, तौलिया)
- जूट का मोटा बोरा ( ऑप्शनल)
- प्लास्टिक की बोतल
कैसे करें इस्तेमाल
पंखे से ठंडी हवा पाने के लिए सबसे पहले पंखे को सही जगह पर रखें। ध्यान दें कि पंखा ऐसी जगह रखें, जहां तेज धूप न आती हो। इसके बाद पंखे के पीछे एक हाथ की जगह छोड़ते हुए एक रस्सी बांधें। इसके बाद चादर या कोई मोटा कपड़ा जो आपके पास मौजूद हो। अब इसे उस रस्सी पर डाल दें। कपड़ा फैलाते समय ध्यान दें कि कपड़ा पंखे की पंखुड़ी के पीछे हो। साथ ही पंखे के सामने बर्फ से बड़ा एक बाउल रख दें। जैसे ही पंखा घूमेगा, बर्फ की ठंडी हवा पूरे कमरे में फैलने लगेगी। इससे कमरे का तापमान काफी हद तक एसी जैसी ठंडक में बदल जाएगा। इसके बाद भी अगर पंखे से गर्म हवा आ रही है, तो इस तरीके को पंखे की पंखुड़ी के आगे करें।
जूट बोरे का इस्तेमाल कर पाएं पंखे से ठंडी हवा
दूसरा तरीका पंखे से ठंडी हवा पाने के लिए आप जूट के बोरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए बोरे को पानी में गिला कर लें। इसके बाद बोरे को निचोड़ कर पंखे के पीछे या आसपास लटका दें, ताकि पंखे की हवा उसके नम सतह से होकर गुजरे। जैसे ही पंखा चलेगा, जूट बोरे में भरी नमी हवा के साथ मिलकर कमरे का तापमान कम करने लगेगी।
इसे भी पढ़ें-Cooler Safety Tips: ठंडक के चक्कर में कहीं लग न जाए झटका! कूलर चलाने से पहले जरूर करें ये तीन काम
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों