Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:11 AM IST

Cleaning Hacks: कपड़े धोने पर निकलता है बहुत ज्यादा रंग, तो पानी में मिलाएं ये 3 चीजें

थोड़ी सी देखभाल और सावधानी आपके कपड़ों को लंबे समय तक सुंदर और आकर्षक बनाए रख सकती है। इसके लिए सबसे पहले जरूरी है कि आप अपने नए कपड़ों को लंबे समय तक पानी में भिगोकर न रखें। धोने से भी रंग निकलने की संभावना बढ़ जाती है।     
Updated:- 2024-07-26, 18:04 IST
image

नए कपड़ों से अक्सर लोगों को रंग निकलने की समस्या होती है। लेकिन सबसे ज्यादा चिंता लोगों को जींस की होती है। क्योंकि इसका इस्तेमाल उन्हें हर दिन करना है। जितने बार आप कपड़ों को धोते हैं, उतने बार रंग निकलता है। इसकी वजह से कपड़े पुराने लगने लगते हैं।

ऐसे में लोग नए कपड़ों से रंग निकलने को रोकने के लिए अलग-अलग तरह के टिप्स फॉलो करने लगते हैं, लेकिन इससे भी कुछ नहीं होता। अगर आप भी कपड़ों से रंग निकलने की समस्या से परेशान है, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिसको करने से आपके कपड़ों से धोते समय रंग नहीं निकलेगा। 

कपड़ों से बहुत ज्यादा रंग निकल रहा है, तो क्या करें? 

colour fading in the wash

  • सबसे पहले आपको ध्यान रखना है कि आप कपड़े को लंबे समय तक पानी में न छोड़ें। 
  • कपड़े को आप गर्म पानी में कभी न धोएं, क्योंकि इससे कपड़े का रंग और ज्यादा निकलने लगता है। 
  • जिन कपड़ों से रंग निकलता है, उन्हे पानी में भीगोने की बजाय आप सीधा धोकर निकाल लें। आप उसे पानी छोड़े नहीं। 
  • इसके अलावा आप कपड़े पर साबुन लगाने के बाद इसे ठंडे पानी में धो सकते हैं। इससे कपड़ों का रंग कम निकलता है। 

इसे भी पढ़ें- कॉलर साफ करने के लिए नहीं पड़ेगी ब्रश की जरूरत, इन 2 चीजों से चमक जाएगा नए जैसा

इन टिप्स की मदद से कपड़ों का रंग उतरने से रोकें

  • इसके लिए आप कपड़े को विनेगर में डालकर रख सकते हैं। 
  • सबसे पहले आप आधी बाल्टी पानी लें। 
  • इसमें 2 ढक्कन विनेगर डालें और इसमें कपड़े को डाल लें। 
  • आप इसे 10 मिनट के लिए ही कपड़े में पानी में डूबा कर रखें। 
  • इसके बाद सीधा धो लें। 
  • आप कपड़े को अगर डाइ फिक्सर में डालकर भी रखते हैं, तो कपड़े से रंग नहीं उतरेगा। 
  • आप नए कपड़े को 2 से 3 बार पहनने के बाद इसे धोने से पहले डाइ फिक्सर में 10 मिनट के लिए छोड़ दें। 
  • इसके बाद कपड़ों से रंग उतरना बंद हो जाएगा। 
  • यह सफाई करने का यह सबसे अच्छा तरीका है।

इसे भी पढ़ें- कॉलर पर लगाएं बस 1 चीज, बिना रगड़े चमकने लगेगा नए जैसा

 

इन बातों का ध्यान रखें

how to stop colour fading in

  • कपड़ो को धोते समय आपको ध्यान रखना है कि आप इसे अन्य कपड़ों से अलग धोएं, वरना कपड़े का रंग दूसरे कपड़ों पर लग जाएगा। 
  • रंग उतरने वाले कपड़े को मशीन में न धोएं, क्योंकि इससे कपड़ों का रंग ज्यादा निकलेगा। 
  • फेद और हल्के रंग के कपड़ों को गहरे रंग के कपड़ों से अलग धोएं।
  • आप पानी में  एक चम्मच नमक मिलाएं और कपड़ों को इसमें कुछ घंटों के लिए भिगो दें। नमक रंग को स्थिर करने में मदद करता है, जिससे रंग निकलने की संभावना कम हो जाती है।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।