Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:15 PM IST

कॉलर साफ करने के लिए नहीं पड़ेगी ब्रश की जरूरत, इन 2 चीजों से चमक जाएगा नए जैसा

गर्मियों और उमस के मौसम में कॉलर के साथ बाजुओं के कफ और अंडरआर्म्स भी मैले हो जाते हैं। ऐसे में इसे साफ करना महिलाओं को सबसे मुश्किल काम लगता है।
Updated:- 2024-07-02, 17:27 IST
image

चाहे ऑफिस हो या पार्टी, सफेद रंग के कपड़े पहनना हर किसी को पसंद होता है। ऑफिस में तो लोग फॉर्मल कपड़ों में अक्सर सफेद रंग के शर्ट को अहमियत दी जाती है। सफेद रंग की शर्ट आपकी पर्सनालिटी को निखारती है। लेकिन भले ही यह पहनने में हर किसी को पसंद हो, लेकिन इसे साफ करना सबसे बड़ी समस्या होती है।

शर्ट के गंदे कॉलर साफ करना, तो हर किसी को भारी काम लगता है। कई बार मेहनत करने के बाद भी लोग  कॉलर पर पड़े दाग को पूरी तरह से साफ नहीं कर पाते। अकेले रहने वाले लोगों के लिए कॉलर साफ करना और भी ज्यादा बड़ी समस्या होती है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिससे कॉलर साफ करने के लिए आपको ब्रश की जरूरत नहीं होगी। आप बिना मेहनत के दाग को साफ कर सकते हैं। 

इस चीज से चमकाएं शर्ट का कॉलर

How to clean shirt collar quickly

  • अगर आपके पास रोज शर्ट के कॉलर को साफ करने के लिए समय नहीं है, तो आप इन टिप्स की मदद से इसे चमका सकते हैं। 
  • इसके लिए सबसे पहले आप शर्ट को पानी में भिगोकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। 
  • इसके बाद आप कॉलर पर टूथपेस्ट लगाएं और इसपर 1 चम्मच नमक छिड़क दें। 
  • अब आप कॉलर को हाथ से रगड़ें और पानी से धो लें। 
  • आप देखेंगे कि दाग पूरी तरह से गायब हो गया है। 
  • आप नींबू और नमक लगाने के बाद इसके ऊपर कोई भी डिटर्जंट पाउडर का घोल भी डाल सकती हैं। 
  • एक बार कॉलर साफ करने का तरीका फॉलो करने के बाद आप इसे हमेशा करेंगे। 
  • टूथपेस्ट से सफाई करने का यह सबसे अच्छा तरीका है।

इसे भी पढ़ें- कॉलर पर लगाएं बस 1 चीज, बिना रगड़े चमकने लगेगा नए जैसा

 

बिना रगड़े इस तरह साफ करें कॉलर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Moms Gup Shup (@momsgupshup777)

  • अगर शर्ट के कॉलर पर लगा दाग जिद्दी है, तो परेशान न हो। 
  • इसके लिए आप टूथपेस्ट और नींबू का इस्तेमाल कर सकती हैं। 
  • सबसे पहले आप कपड़े को पानी में भिगो लें। 

इसे भी पढ़ें- सफेद मोजे नीचे से हो गए हैं काले तो बाल्टी में डालें बस एक चीज, हो जाएंगे बिल्कुल नए जैसा

 

  • अब एक बर्तन में एक चम्मच  टूथपेस्ट और एक चम्मच नींबू का रस लें। 
  • अब इस चम्मच की मदद से शर्ट के कॉलर पर लगाएं और नींबू के छिलके से रगड़ें। 
  • आप देखेंगे कि शर्ट पर लगा दाग पूरी तरह से साफ हो गया है। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।