herzindagi
clean shirt collar toothpaste

कॉलर पर लगाएं बस 1 चीज, बिना रगड़े चमकने लगेगा नए जैसा

गर्दन पर आने वाले पसीने और गंदगी की वजह से कॉलर पर दाग लगता है। अगर आप इसे 2 से 3 बार और पहनते हैं, तो दाग साफ करना और मुश्किल हो जाता है।   
Editorial
Updated:- 2024-04-23, 16:36 IST

चाहे शर्ट किसी भी रंग की हो, लेकिन इनके कॉलर और बाजू जल्दी मैले हो जाते हैं। अगर शर्ट सफेद रंग की है, फिर तो एक दिन में ही आपको कॉलर गंदा नजर आने लगेगा। सफेद शर्ट स्कूल यूनिफॉर्म के साथ-साथ ऑफिस में फॉर्मल शर्ट के लिए अधिक यूज होती है। लेकिन इनके मैले कॉलर को धोना उतना ही मुश्किल होता है।

अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे, जिसकी मदद से आप बिना किसी मेहनत के कॉलर को बिल्कुल नए जैसा चमका देंगे। 

इस एक चीज से चमकाएं कॉलर

How to clean a shirt collar

कॉलर के साथ बाजुओं के कफ और अंडरआर्म्स भी मैले हो जाते हैं। कई बार  रगड़ने से भी इनका दाग उतरता नहीं है। लेकिन आप इसे घर में यूज होने वाले टूथपेस्ट की मदद से बिल्कुल नए जैसा चमका सकते हैं। आपको यह सुनकर हैरानी हो रही होगी, लेकिन यह सच है। टूथपेस्ट केवल आपके दांतों को ही नहीं बल्कि कपड़ों को भी चमकाने में मदद करेगा। 

  • इसके लिए सबसे पहले आपको शर्ट को पानी में 10 मिनट के लिए भिगोकर रखना है। 
  • इसके बाद  कॉलर पर टूथपेस्ट लगाएं और उस पर नमक छिड़क 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • 5 मिनट बाद इसपर आप फिर से नमक लगाएं और हाथों से रगड़ें। 
  • इसके बाद आप शर्ट को डिटर्जेंट या कपड़े धोने वाले साबुन से धो लें। 
  • आप देखेंगे कि कॉलर से दाग पूरी तरह से गायब हो गया है। 

इसे भी पढ़ें- सफेद मोजे नीचे से हो गए हैं काले तो बाल्टी में डालें बस एक चीज, हो जाएंगे बिल्कुल नए जैसा

 

 

दूसरा तरीका

shirt collar cleaning ideas

  • अगर शर्ट साफ है, लेकिन केवल कॉलर ही गंदा हुआ है, तो इसके लिए आप केवल कॉलर को ही साफ कर सकते हैं। 
  • सबसे पहले आपको एक कपड़े पर थोड़ा टूथपेस्ट लगाएं और कपड़े को शर्ट के कॉलर पर रगड़ें। 
  • आप देखेंगे कि कॉलर का दाग साफ होने लगा है और इसके लिए आपको पूरी शर्ट नहीं धोनी पड़ी। 
  • टूथपेस्ट की मदद से आप घर की सफाई भी कर सकते हैं।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें- सफेद कपड़े धोते समय पानी में मिलाएं बस ये एक चीज, चमकने लगेंगे बिल्कुल नए जैसे

कॉलर को गंदे होने से कैसे बचाएं

collar cleaning easy tips

अगर आप चाहते हैं कि कॉलर जल्दी गंदा ना हो, तो इसके लिए आप शरीर की साफ-सफाई का अच्छे से ख्याल रखें। इसके अलावा गर्दन पर आने वाले पसीने को कम करने के लिए आप पाउडर भी लगा सकते हैं। 

अगर फिर भी आपकी समस्या खत्म नहीं होती है, तो आप हफ्ते में केवल 2 दिन ही सफेद शर्ट को पहनें। इसके बाद आप इसे धो लें। इससे कॉलर पर मैल ज्यादा नहीं जमेगी  और इसे धोने में आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।