Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:41 AM IST

Saving Tips: सैलरी हाथ में आए उससे पहले ही अपनाएं ये टिप्स, कभी नहीं होगी पैसों की किल्लत

महीना खत्म होने से पहले कई बार सैलरी भी खत्म हो जाती है, ऐसे में इन टिप्स को अपनाकर आप हर महीने पैसे बचा सकते हैं।
Updated:- 2022-10-05, 10:00 IST
image

अपनी आय से अधिक खर्च करना कभी- कभी हम पर भारी पर सकता है। ऐसे में कई बार हमारे साथ ऐसा होता है कि सैलरी हाथ में आते ही हमारा पैसा अचानक से खर्च हो जाता है। ऐसे में चलिए जानते है आप अपनी सैलरी को हर महीने कैसे बचा सकते है।

how to save money

छोटी लिस्ट बनाएं

आपको अपने हर एक खर्च का लिस्ट बनाना होगा। महीने के राशन के अलावा भी हमारे कई खर्च होते हैं। ऐसे में कोशिश करें की हर एक छोटी चीज का लिस्ट तैयार कर लें। जिससे आप अपने पैसे बचा सकते है। 

अपने खर्च को ट्रैक करें

आपको अपने खर्च को ट्रैक करना होगा। शॉपिंग पर खास ध्यान रखना है। कभी- कभी हम बिना जरुरत का भी सामान खरीद लेते है। ऐसा करने से हमारा बजट काफी गड़बड़ा जाता है। हमें पहले समझ नहीं आता लेकिन महीने के अंत में हमारा बजट खराब हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: पैसों की बचत के लिए अपनाएं यह छोटी-छोटी ट्रिक्स

रहने का खर्च कम करें

अगर आपका बजट कम है और आप अपने कम सैलरी में सेविंग भी करना चाहते हैं तो आप सस्ता कमरा भी लें सकते हैं। ऐसा करने से आपके काफी पैसे बच सकते हैं। कई लोग काफी महंगे कमरे रेंट पर ले लेते है। ऐसे में उनका खर्च काफी अधिक बढ़ जाता है।

मासिक आय में 5 प्रतिशत तक बचत करें

आपको कोशिश ये करना चाहिए की आप अपने मासिक आय में से करीब 5 प्रतिशत तक का बचत कर सकें। आपको हर महीने कहीं अच्छी जगह निवेश करना ही चाहिए। ऐसा करने से आप काफी पैसे बचा सकते है।

इसे भी पढ़ें: शॉपिंग की यह 4 आदतें बिगाड़ देंगी पूरा बजट

बिजली बिल पर करें कंट्रोल

आप कोशिश करें की काम के अनुसार ही बिजली खर्च करें। कई लोग घर में नहीं रहने के बाद भी घर का पंखा और लाइट कई दफा खुला छोड़ देते है।ऐसे में महीने का कई बार 5 से 6 हजार बिल आ जाता है और आपकी पूरी सेविंग आपके बिजली बिल में चली जाती हैं।

ऑनलाइन शॉपिंग करना बंद करें

कई बार ऐसा होता है जब हम फ्री रहते हैं तो हम ऑनलाइन शॉपिंग करने लगते है। ऐसे में कई बार हम बिना जरुरत का सामान भी खरीद लेते है। कई बार हम काफी महंगे कपड़े आर्डर कर लेते है। ऐसे में हमारा पूरा बजट बिगड़ जाता है।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के  लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।