herzindagi
tips to save money if you live in america in hindi

इन 5 हैक्स की मदद से अमेरिका में बचाएं पैसे

ज्यादातर लोगों का सपना होता है कि वह विदेश में रहकर कमाई करें और साथ ही पैसे भी बचाएं। अगर आप अमेरिका में रहती हैं और पैसे बचाना चाहती हैं तो केवल कुछ हैक्स की मदद से पैसे बचा सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2023-06-28, 03:00 IST

विदेश में रहने का कई लोगों का सपना होता है, लेकिन कुछ ही लोग अपने पैसे विदेश में सेव कर पाते हैं। अगर आप अमेरिका में रहती हैं तो आप भी अपने पैसे सेव कर सकती हैं। चलिए हम आपको कुछ हैक्स बताते हैं जिन्हें आप फॉलो कर सकती हैं। 

1)क्रेडिट कार्ड का करें यूज 

क्रेडिट कार्ड का यूज करने से आपके काफी पैसे बचा सकती हैं। आपको अमेरिका की बैंकिंग व्यवस्था के बारे में पूरी जानकारी रखनी चाहिए। साथ ही यह भी पता करें कि आपके लिए कौन से क्रेडिट कार्ड में कम से कम चार्ज लगेगा। उसके बाद जो कार्ड आप लेंगी उसे अपनी सुविधानुसार यूज करके अपना कुछ पैसा बचा सकती हैं। आप इस कार्ड पर लोन भी ले सकती हैं। साथ ही आपको अतिरिक्त खर्च से भी राहत मिलेगी। 

2)ग्रोसरी खरीदते समय बचाएं पैसे 

tips to save money if you live in america

ग्रोसरी खरीदते समय आपको यह देखना चाहिए कि किस स्टोर में हैवी डिस्काउंट दिया जा रहा या फिर ऑफर्स चल रहे हैं। इससे आपके पैसों की बचत होगी। साथ ही आप जो भी सामान खरीदें उस सामान के पैकेट पर लिखे हुए इंग्रीडिएंट को भी ध्यान से पढ़ें क्योंकि अमेरिका में कई चिप्स और फूड ऐसे होते हैं जिनमें सोडियम की मात्रा अधिक होती है। 

इसे भी पढ़ें:जानिए आखिर क्या होता है नॉन रेजिडेंट एक्सटर्नल अकाउंट  

3)50-30-20 के अनुसार बनाएं बजट 

पैसे बचाने का सबसे स्मार्ट तरीका होता है बजट बनाना। फाइनेंस इंफ्लुएंसर भानु पाठक के अनुसार, आपको 50/30/20 के अनुसार बजट को बनाना चाहिए। इसका मतलब है कि आपको  50% पैसे टैक्स और अन्य जरूरतों के लिए रखना चाहिए। इसके अलावा  30% आवश्यकताओं के लिए और सैलरी का 20% सेव करना चाहिए। 

4)गोल्स सेट करें 

आपको अपने कुछ गोल्स सेट करके ही पैसे खर्च करने चाहिए। अगर आप अपने गोल्स सेट करके पैसे खर्च करेंगी तो आपको यह पता रहेगा कि आपका खर्च किन चीजों में अधिक हो रहा है। इसके अलावा आप अपने खर्चों को गोल्स सेट करके कम भी कर पाएंगी। 

यह विडियो भी देखें

 इसे भी पढ़ें-जानिए कैसे खोल सकती हैं आप भारत में नॉन रेजिडेंट एक्सटर्नल अकाउंट

5)इन तरीकों से भी बचाएं पैसे 

आपको ऑनलाइन शॉपिंग पर भी कंट्रोल रखना चाहिए। विदेश में रहने वाले लोग अक्सर बाहर जाने की बजाए ऑनलाइन शॉपिंग करने लगते हैं इसलिए आपको अपने ऑनलाइन खर्चों पर भी कंट्रोल रखना चाहिए। 

इन हैक्स की मदद से आप अमेरिका में रहकर भी पैसे बचा सकती हैं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

Image Credit- freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।