Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:40 AM IST

Shopping bag Reuse: बेकार पड़े शॉपिंग बैग से बनाएं ब्लैंकेट बैग, यहां देखें प्रोसेस

खरीदारी के दौरान मिलने वाले कैरी बैग का इस्तेमाल कर आप घर पर ब्लैंकेट कवर बैग, साड़ी कवर बैग इत्यादि बना सकती हैं।
Updated:- 2024-01-10, 15:43 IST
image

Shopping bag Reuse: हमारे आसपास मौजूद हर एक चीज यूजफुल है फिर चाहे वह कोई प्लास्टिक की बोतल हो या फिर शॉपिंग के दौरान दुकान से मिलने वाले कैरी बैग ही क्यों न हो। इन थैलियों में सामान रखने के अलावा हम सभी इन बैग्स का इस्तेमाल ट्रैवल के दौरान छोटे-मोटे सामान कैरी करने के लिए भी करते हैं। इसके अलावा कुछ लोग इन थैलियों को वेस्ट समझकर इधर-उधर रख देते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे हैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल कर आप घर ही काम की चीजें बना सकती हैं।

साड़ी कवर बैग (How to make saree cover bag)

how to make saree cover bag in hindi

शादी का सीजन आते लोगों के घरों में कपड़ों और जरूरी सामानों की खरीदारी शुरू हो जाती है। इन सामानों की पैकिंग के लिए अधिकतर लोग अलग से पैकिंग खरीदते हैं जिसके लिए उन्हें अलग से चार्ज देना पड़ता है। अगर आप घर पर कवर बैग बनाना चाहती हैं तो फॉलो करें ये स्टेप

जरूरी सामान

ट्रांसपेंरेट व्हाइट पॉलीथीन

कैरी बैग

कैंची

सिलाई मशीन

चैन

बनाने का तरीका

  • साड़ी कवर बैग बनाने के लिए प्लास्टिक की पॉलिथिन (बल्ब से बनाएं ये क्राफ्ट) और कैरी बैग के हैंग करने वाले हिस्से को दो भागों में काटकर अलग कर लें।
  • इसके बाद कैरी बैग के हैंगिंग वाले हिस्से को काटकर पॉलिथीन के साथ सिलाई मशीन की मदद से सिल दें।
  • सिलने के बाद बैग के बचे हुए हिस्से को पॉलीथिन के पीछे वाले हिस्से पर चैन लगाते हुए सिल दें।
  • इसके बाद पॉलीथिन को कैरी बैग के दूसरे हिस्से के बीच में रखकर कोनों को मिलाते हुए मशीन की मदद सिल लें।
  • अब आपका साड़ी कवर बैग बनकर तैयार है। इसे आप रिबन, फ्लावर की मदद से डेकोरेट भी कर सकती हैं।

इसे भी पढ़े- शॉपिंग पेपर बैग्स को इस तरह करें Reuse

वॉल हैंगिंग ऑर्गेनाइजर (How to make Wall Hanging Oragnizer)

How to make Wall Hanging Oragnizer

हम सभी ने कभी न कभी मार्केट से कपड़े का मल्टी डिवाइडर वाला आर्गेनाइजर जरूर खरीदा होगा। लेकिन क्या आपको पता है कि आप इस ऑर्गेनाइजर को घर पर रखे हुए शॉपिंग बैक से भी बना सकती हैं।

जरूरी सामान

कैरी बैग

कैंची

सिलाई मशीन

हैंगर

बनाने का तरीका

  • इसे बनाने के लिए कैरी को दो बराबर हिस्से में काटकर अलग कर लें।
  • अब एक पट्टी पर चॉक की मदद से निशान लगा लें। निशान लगाने के बाद दूसरी पट्टी को पहली पट्टी के ऊपर सीढ़ीनुमा आकार में रखें और चुन्नट बनाते हुए तीनों तरफ से सिल लें।
  • आप चाहें तो इसे हैंगर में अटैच कर अलमारी (क्लीनिंग टिप्स) में लगा सकती हैं। इसके अलावा आप इसे होल कर दीवार पर टांग सकती हैं।

इसे भी पढ़े-पुराने कॉपी किताबों को रद्दी में फेंकने के बजाए ऐसे करें रीयूज 

ब्लैंकेट कवर बैग (How to make blanket cover bag)

मार्केट में कई तरह के कंबल मिलते हैं। कंबल के साथ अक्सर कंबल कवर बैग भी मिलता है। कवर करके कंबल को रखने से ये जल्दी गंदे और खराब नहीं होते हैं। ऐसे में अगर आपके पास कंबल का कवर बैग नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इसे घर पर भी बड़े आराम से बना सकती हैं।

जरूरी सामान

कपड़े का बड़ा कैरी बैग

बटन

 सुई-धागा

बनाने का तरीका

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले कंबल को बैग के ऊपर रखकर चेक कर लें कि ब्लैंकेट उसके अंदर आ जाएगा या नहीं।
  • इसके बाद बैग के सिर वाले हिस्से के कोने पर दो बड़ी बटन लगाएं और दूसरी तरफ बटन बंद के लिए कैंची की मदद से छेद करें।
  • बटन लगाने के बाद कंबल को बैग के अंदर भरकर चेक करें कि बैग सही से बंद है या नहीं। अगर नहीं तो आप इसमें अपनी जरूरत के अनुसार और बटन लगा सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।