Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:06 AM IST

Easy Tips: टेबल लैंप की सफाई के लिए अपनाएं ये तरीका

इस लेख को पढ़ने के बाद गंदे से गंदे टेबल लैंप की सफाई चंद मिनटों में आप आसानी से कर सकती हैं, आइए जानते हैं कैसे।
Updated:- 2021-08-06, 17:23 IST
image

आजकल लगभग हर घर में टेबल लैंप का इस्तेमाल ज़रूर होता है। कोई सिंपल टेबल लैंप का इस्तेमाल करता है, तो कोई डिजाइनर, एलईडी तो कोई वुडेन टेबल लैंप का इस्तेमाल करता है। ऐसे में अन्य चीजों के मुकाबले इसकी सफाई को लेकर अधिक ध्यान देने की ज़रूरत होती है। क्योंकि, अगर बेड के करीब सबसे अधिक पास में कोई चीज होती है, तो टेबल लैंप ही है। इसके अलावा कई ऐसे बच्चे भी होते हैं, जो रात के समय इसी लाइट की मदद से पढ़ते हैं। आज इस लेख हम आपको साधारण से लेकर डिजाइनर आदि टेबल लैंप की सफाई के लिए कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप आसानी से साफ कर सकती हैं, तो आइए जानते हैं।

सिंपल टेबल लैंप की सफाई कैसे करें?

how to clean table lamp easy tips inside

अन्य लैंप के मुकाबले सिंपल टेबल लैंप की सफाई करना बहुत आसान है। बेकिंग सोडा या फिर सिरके के इस्तेमाल से गंदे से गंदे टेबल लैंप को आप आसानी से चमका सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले प्लग को ऑफ कर लें। इसके बाद बल्ब को भी बाहर निकाल लें। अब इसके ऊपर बेकिंग सोडा या फिर सिरके का छिड़काव करके कुछ देर के लिए छोड़ दें। कुछ देर बाद क्लानिंग ब्रश से रगड़कर साफ कर लें। आप देखेंगे कि लैंप पहले के मुकाबले आधिक चमक रहा है।

इसे भी पढ़ें: नींबू के पत्तों से इस तरह बनाएं कीड़े मारने वाला नेचुरल कीटनाशक स्प्रे  

डिजाइनर टेबल लैंप की सफाई 

how to clean table lamp easy tips inside

साधरण लैंप के मुकाबले डिजाइनर की सफाई पर अधिक ध्यान देने की ज़रूरत होती है। कई लैंप पर फूल या कुछ चित्र बने होते हैं। ऐसे में बेकिंग सोडा या सिरके के इस्तेमाल से लैंप पर मौजूद चित्र या फूल के रंग उड़ सकते हैं। इसकी सफाई के लिए ब्लोअर मशीन का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके इस्तेमाल से बारीक़ से बारीक़ कण आसानी से हट जाते हैं। किसी दाग को हटाने के लिए आप माइक्रोफाइबर को कपड़े पानी में भिगोकर साफ कर सकती हैं।

 

एलईडी टेबल लैंप की सफाई

how to clean table lamp ()

एलईडी टेबल लैंप की सफाई पर भी अधिक ध्यान देने की ज़रूरत होती है। खासकर इसकी सफाई के लिए पानी का इस्तेमाल न करें तो बेहतर होगा क्योंकि पानी के इस्तेमाल से ख़राब होने का डर रहता है। इसके लिए आप किसी माइक्रोफाइबर कपड़े की मदद से सफाई कर सकती हैं। इसके आल आप ब्लोअर मशीन के इस्तेमाल से भी सफाई कर सकती हैं। एलईडी टेबल लैंप की सफाई के लिए आप बाज़ार से लिक्विड भी खरीद सकती हैं।

 

इसे भी पढ़ें: गंदा हो गया है ईयरफोन का वायर तो उसे ऐसे करें क्लीन

वुडेन टेबल लैंप की सफाई 

how to clean table lamp easy tips inside

आजकल वुडेन टेबल लैंप काफी चर्चा में है। जिसे देखे वो इको-फ्रेंडली लाइट्स के लिए इसे ही खरीद रहा है। देखने में भी अच्छा लगता है। ऐसे में इसकी सफाई के लिए आप बेकिंग सोडा या फिर सिरके का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए प्लग को निकालना न भूलें। माइक्रोफाइबर कपड़े को पानी में भिगोकर अच्छे से निचोड़ लें और फिर साफ कर लें। साफ करने के बाद कुछ देर के लिए धूप में ज़रूर रखें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@tripadvisor.com,designersrooms.com)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।