Reuse Tips:हर साल एक ही स्वेटर पहन पहन कर अक्सर हम सभी बोर हो जाते हैं। यही नहीं, कुछ लोग तो ऐसे स्वेटर को अपने वार्डरोब से निकाल कर कूड़ेदान में भी फेंक देते हैं। हालांकि, आप इसका इस्तेमाल किसी दूसरे तरीके से भी कर सकते हैं। स्वेटर में थोड़ी बहुत खरोंच आने से या फिर बहुत ज्यादा पुराने हो जाने से ये यूजलेस नहीं हो जाता है। बल्कि वुलन कपड़ों या स्वेटर का आप अपने बेडरूम में इस्तेमाल कर सकती हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं- तकिए के कवर की, जिसे आप अपने पुराने स्वेटर से बड़े आसानी से बना सकती हैं। अगर आपको ये जानकर कुछ अटपटा लग रहा है, तो ज्यादा मत सोचिए। आइए हम आपको पिलो कवर बनाने का सही तरीका बताते हैं।
पुराने स्वेटर से कैसे बनाएं तकिया कवर(How To Make Pillow Cover At Home)
- सबसे पहले एक स्वेटर लेकर उसकी बाजुओं को कट करके निकाल दें।
- इसके बाद, अगर स्वेटर के नेक पर डिजाइन है तो उसे भी काट कर हटा दें।
- इस तरह बचा भाग या तो वर्गाकार या फिर आयताकार के शेप में होगा।
- इस भाग के दो साइड तो सिले हुए होंगे। पर दो सिरा ओपन होगा, जिसके एक साइड की अच्छी तरह सिलाई कर दें।
- अब यह एक थैले की तरह बन जाएगा।(सूखे नारियल के छिलके का ऐसे करें इस्तेमाल)
- इसके बाद खुले हुए सिरे पर सुई और धागे की मदद से 2-3 बटन अटैच कर लेना है।
- अब, आपका पिलो कवर बनकर तैयार है। इसमें आप अपने तकिए को डालकर बेड पर सेट कर सकते हैं।
स्वेटर से पिलो कवर बनाने के फायदे
ठंड में गर्म कपड़े पहनने के साथ सोने की जगह यानी बेड रूम को भी गर्म रखना जरूरी होता है। बिस्तर से लेकर तकिए की कवर तक सब कुछ वुलन फैब्रिक का होना अच्छी बात है। इसी बीच अगर आप अपने पुराने स्वेटर से ही तकिए का कवर रेडी कर लेती हैं, तो इससे बेहतर भला क्या हो सकता है। यह आपको सोने में आरामदायक होने के साथ-साथ गर्माहट देने का भी काम करते हैं। इसके अलावा, इसे बनाने में आपके खर्च भी कम होंगे और आप मार्केट के धक्के खाने से भी बच जाएंगे।(पुराने मोजे को इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल)
इसे भी पढ़ें-पुरानी साइकिल की चेन से ऐसे बनाएं कम बजट वाला कैंडल स्टैंड
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों