Reuse Tips: पुरानी और खराब शर्ट को फेंकने की बजाए ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल

Old Shirts Reuse Hacks: घर में मौजूद बहुतसी चीजों को लोग बेकार समझ कर फेंक देते हैं। खासतौर पर कपड़ों को लोग अक्सर बेकार समझते हैं। बता दें कि ऐसा करने से आप अपने पैसे बरबाद करते हैं। क्योंकि आप फची हुई शर्ट को पहन नहीं सकते हैं, लेकिन उससे अलग-अलग ढेर सारे काम कर सकते हैं। आइए जानते हैं शर्ट को दोबारा इस्तेमाल करने के हैक्स।
शर्ट को करें डस्टर की तरह इस्तेमाल

पुरानी शर्ट को फेंकने की बजाए आप डस्टिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको डस्टर नहीं खरीदना होगा और घर का काम भी हो जाएगा। आपको बस इस बात का ध्यान रखना है कि आप पहले से बटन निकाल दें।
इसे भी पढ़ेंः छोटे और खराब हो गए हैं कपड़े? जानें रियूज करने के टिप्स
पुरानी शर्ट से बनाएं बैग

बहुत कम लोग जानते हैं कि आप वो पुरानी शर्ट की मदद से बैग भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको बस शर्ट को खोलना है और उसे बैग की शेप देकर सिलना है। अगर 1 शर्ट का कपड़ा कम पड़े तो आप 1 से ज्यादा शर्ट को भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
पुरानी शर्ट से बनाएं कुशन कवर

पुरानी शर्ट को दोबारा इस्तेमाल करके आप कुशन कवर भी बना सकते हैं। इससे आपको कुशन कवर नहीं खरीदना होगा और पैसे बचेंगे। लाइट कलर के कुशन कवर काफी अच्छे लगते हैं।
इसे भी पढ़ेंः अखबार की मदद से आप कर सकते हैं ढेर सारे काम, जानें कैसे
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।