Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:32 AM IST

पुरानी शॉल को किया जा सकता है दोबारा इस्तेमाल, जानें कैसे

इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से आप पुरानी शॉल को इस्तेमाल कर सकते हैं।   
Updated:- 2023-01-03, 15:50 IST
image

घर में मौजूद कोई भी चीज खराब नहीं होती है। फिर चाहे खाली सामान का पैकेट हो या पुरानी शॉल। जी हां, हम अक्सर चीजों को बेकार समझ कर फेंक देते जो कि गलत है। खास बात यह है कि पुरानी चीजों को इस्तेमाल करने पर आपका काम भी निकल जाता है और आपको खर्च भी नहीं करना पड़ता। 

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से आप आसानी से पुरानी शॉल को इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस विषय के बारे में विस्तार से। 

बनाएं सोफे का कवर 

make sofa cover with old shwal

पुरानी शॉल को सोफे के कवर की तरह इस्तेमाल करना सबसे अच्छा ऑप्शन है। आपको बस शॉल को सोफे के आकार का काटकर उसे कवर का आकार देना है। आप अपनी मर्जी से कोई भी आकार दे सकते हैं। ऐसा करने पर आपके सोफे का कवर तैयार हो जाएगा। वहीं अगर शॉल का हिस्सा छोटा हो तो आप उसे सोफे की सीट के लिए भी कवर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ेंः दूध का खाली पैकेट है बड़े काम की चीज, फेंकने के बजाए ऐसे करें इस्तेमाल

फटी शॉल से बनाएं मफलर

make muffler with old shwal

अगर आपकी शॉल फट गई है तो आप उसे मफलर की तरह यूज कर सकते हैं। कई बार शॉल में गड्ढा हो जाता है जिस वजह से हम उसे इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। ऐसी परिस्थिति से बचने के लिए आप फटी शॉल को चारों तरफ से सील कर मफलर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। 

धूल मिट्टी से बचाने के लिए करें इस्तेमाल 

घर को धूल मिट्टी से बचाने के लिए हम सभी सामान पर कवर ढकते हैं। अलमारी और फ्रिज के ऊपर आने वाली गंदगी से बचने के लिए भी आप पुरानी शॉल को यूज कर सकते हैं। इससे आपकी शॉल भी यूज हो जाएगी और आपका सामान भी साफ रहेगा। 

टेबल का कवर बनाएं 

make table cover with old shwal

इन सभी चीजों के साथ-साथ आप पुरानी शॉल को टेबल का कवर बनाने के लिए भी यूज कर सकते हैं। फिर चाहे आपको बड़ा टेबल कवर करना हो या छोटा। आपको बस शॉल को चारों तरफ से बराबर सिलना है। 

इसे भी पढ़ेंः पुराने कपड़ों से मिनटों में बनाएं तकिया, बस फॉलो करें ये स्टेप्स

तो ये थे कुछ टिप्स जिनकी मदद से आप आसानी से पुरानी शॉल को यूज कर सकते हैं। अगर आप इसके अलावा किसी और चीज को रियूज करने का तरीका जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Pintrest, Amazon 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।