Reuse: बहुत काम की होती है पिघली हुई कैंडल, फेंकने की जगह ऐसे करें इस्तेमाल

Reuse Melt Candle: घर में मौजूद लगभग हर एक सामान एक समय के बाद खराब हो जाता है। या पुराना हो कर टूट जाता है। ऐसा होने पर आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, आप हर एक चीज को अलग-अलग कामों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि पुरानी कैंडल को भी कई तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको इसी से जुड़े कुछ आसान हैक्स बताने वाले हैं।
पिघली हुई कैंडल का क्या करें? (Melt Candle Reuse)
पिघली हुई कैंडल को दोबारा इस्तेमाल करने का सबसे आसान तरीका है कि आप एक नया दीपक बना लें। इसके लिए आपको पिघली हुई कैंडल को गर्म करना है और दीपक में डाल देना है। अब कॉटन से बाती बनाएं और उसे दीपक में डाल 5-8 घंटों के लिए रख दें। इसके बाद आपका दीपक तैयार है, जिसे आप अलग-अलग कामों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः Reuse Tips: क्या आपके बच्चे फेंक देते हैं पुराने कागज? जानें इस्तेमाल करने का तरीका
टूटी हुई दीवार को कैसे करें ठीक? (How to Use Candle for Wall)
टूटी हुई दीवार को ठीक करने के लिए सबसे सही तरीका है कि आप पिघली हुई कैंडल को होल में डाल दें। इससे होल बंद हो जाएगा। आप चाहें तो इसके बाद होल पर पेंट करके पूरी लुक को ठीक भी कर सकते हैं। इस ट्रिक से आपकी दीवार बिल्कुल ठीक हो जाएगी।
पिघली हुई कैंडल से बनाएं डेकोरेशन आइटम्स
पिघली हुई कैंडल को इस्तेमाल करके आसानी से डेकोरेशन आइटम्स भी तैयार किए जा सकते हैं। इसके लिए आपको अलग-अलग शेप के साचे लें। अब इस साचे में पिघली हुई कैंडल डालें और फूल की पंखुड़ियां डालकर कुछ देर के लिए सूखने दें। इस ट्रिक से आपके सुंदर-सुंदर शोपीस तैयार हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ेंः Reuse Ideas: टिन से बने चाय पत्ती के डिब्बों को इन तरीकों से करें रियूज
इन सभी टिप्स के अलावा आप पुरानी कैंडल की मदद से बच्चों को ब्लैक बोर्ड पर लिखकर पड़ा भी सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।