Fri Oct 9, 2026 | Updated 07:26 AM IST

Reuse Hacks: ब्रेड के खाली पैकेट का क्या करते हैं आप? जानें दोबारा इस्तेमाल करने के टिप्स

Reuse Empty Bread Pockets: ब्रेड खाने के बाद हम खालाी पैकेट को फेंक देते हैं। मगर इस आर्टिकल में हम आपको इसे रियूज करने के कुछ आसान टिप्स बताएंगे।   
Updated:- 2023-12-15, 17:41 IST
image

हम सभी के घर में ब्रेड आती है, हम ब्रेड खाते हैं और खाली पैकेट को फेंक देते हैं। मगर क्या आपने सोचा है कि आप खाली पैकेट को भी कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं? अब आपके मन में सवाल आ सकता है कि ब्रेड का पैकेट तो बहुत हल्का होता है, उसे कैसे दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है? आइए जानते हैं इस बारे में। 

खाली ब्रेड के पैकेट का क्या करें? 

reuse bread packet

  • ब्रेड या किसी भी खाली पैकेट को दोबारा इस्तेमाल करना का सबसे सही तरीका है कि आप उसे किचन डस्टबिन की तरह इस्तेमाल करें। बहुत से लोगों का घर छोटा होता है, ऐसे में वो रसोई में डस्टबिन नहीं रख पाते हैं।
  • ऐसा होने पर आप ब्रेड के खाली पैकेट को किचन में रखें और डस्टबिन की तरह इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आपका घर साफ रहेगा और खाली ब्रेड का पैकेट इस्तेमाल भी हो जाएगा। 

इसे भी पढ़ेंः  Reuse Ideas: टिन से बने चाय पत्ती के डिब्बों को इन तरीकों से करें रियूज

ब्रेड के पैकेट में रख सकते हैं जरूरी सामान 

  • बिजली के बिल से लेकर बच्चों के कलर्स तक को संभाल कर रखने के लिए ब्रेड के पैकेट को दोबारा इस्तेमाल क्या जा सकता है। हम सभी के घर में छोटी-मोटी ऐसी ढेर सारी चीजें होती हैं, जिनकी जगह फिक्स नहीं होती है।
  • ऐसी चीजों को ब्रेड के पैकेट में रखने से वो गायब भी नहीं होंगी और आपके पैकेट भी रियूज हो जाएंगे। 

खाली पैकेट्स से बनाई जा सकती है किप 

how to reuse bread packets

  • केक बनाने से लेकर हाथों पर मेहंदी लगाने तक के लिए किप इस्तेमाल होती है। आप ब्रेड के खाली पैकेट्स को भी महंदी की कीप की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इसके लिए आपको बस पैकेट को सूखे कपड़े से साफ करना होगा। ऐसा करने के बाद आप इससे यूज कर सकते हैं। 

ब्रेड के पैकेट में लगाएं पौधे 

grow plants in milk packets

  • ब्रेड के खाली पैकेट को फेंकने की जगह आप पौधे लगाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इनडोर और किचन गार्डनिंग के लिए आमतौर पर छोटे मामलों का इस्तेमाल किया जाता है।
  • ऐसे में आप ब्रेड के पैकेट को भी गमले की तरह यूज कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ेंः  Reuse Tips: क्या आपके बच्चे फेंक देते हैं पुराने कागज? जानें इस्तेमाल करने का तरीका

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।