Reuse Hacks: घर मौजूद हैं बहुत सारे खाली बॉक्स तो फेंके नहीं, ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल

Reuse Empty Box: हम अपने घर के लिए कई चीजें खरीदते हैं। कुछ चीजों को इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ बेकार समझकर फेंक देते हैं। मगर बहुत बार सही चीजों को भी हम बेकार समझते हैं, जो कि गलत है। अब आप खाली बॉक्स को ही देख लिजिए। ऑनलाइन ऑर्डर से लेकर इलेक्ट्रॉनिक सामान तक बॉक्स में आते हैं। इस आर्टिकल में जानें कि आप इन खाली बॉक्स को कैसे अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं।
खाली बॉक्स को कैसे करें रियूज

खाली बॉक्स को दोबारा इस्तेमाल करने का सबसे सही तरीका है कि आप इन बॉक्स में घर के अन्य सामान रख लें। बहुत बार घर में ऐसी चीजें मौजूद होती हैं, जिन्हें हम ना ही रोज इस्तेमाल करते हैं और ना ही वो बेकार होती है। ऐसे सारे सामान को खाली बॉक्स में संभाल कर रखा जा सकता है। (पुराने कप को ऐसे करें रियूज)
इसे भी पढ़ेंः Reuse: खाली टिशू बॉक्स को फेंके नहीं, ऐसे करें घर के कामों के लिए इस्तेमाल
कंबल पैर करके रखें
सुबह सोकर उठने के बाद कंबल को कहा रखा जाए यह सोचना मुश्किल हो जाता है। ऐसा होने पर आप कंबल को बॉक्स में पैक करके घर के एक कोने में रख सकते हैं। इससे बार-बार कंबल खुलेगा नहीं। वहीं, जब सर्दियां खत्म हो तो आप इन्ही बॉक्स में कंबल को पैक करके बेड या कप बर्ड में रख सकते हैं।
शिफ्टिंग के दौरान बहुत काम आते हैं खाली बॉक्स

शिफ्टिंग के दौरान भी आप खाली बॉक्स को इस्तेमाल कर सकते हैं। ढेर सारा सामान एक जगह से दूसरी जगह पर ले जाने के लिए खाली बॉक्स एक कमाल की चीज है।
छोटे बॉक्स को बनाएं ज्वेलरी बॉक्स
इन सभी टिप्स के साथ-साथ आप खाली बॉक्स से ज्वेलरी बॉक्स भी बना सकते हैं। बहुत बार ज्वेलरी को रखने के लिए लोगों को पास बॉक्स नहीं होता, जिस वजह से ज्वेलरी गुम और खराब हो जाती है। ऐसे में आप खाली बॉक्स से ज्वेलरी बॉक्स बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः Reuse Hacks: क्रीम के खाली बॉक्स को फेंके नहीं, ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।