Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:57 AM IST

Reuse Hacks: खाली कूरियर बॉक्स को फेंके नहीं, ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल

ऑनलाइन खरीदारी करने पर कई कूरियर बॉक्स आते हैं। इसे फेंकने की जगह आप इसका सही इस्तेमाल कर सकती हैं।   
Updated:- 2024-01-15, 16:15 IST
image

हम सभी ऑनलाइन खरीदारी काफी ज्यादा करते हैं। ऑनलाइन खरीदारी करने पर कूरियर बॉक्स आता ही हैं। इन कूरियर बॉक्स की मदद से कई चीजें बनाई जा सकती हैं। हालांकि कई लोग इन कूरियर बॉक्स को फेंक देते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए आप चीजों को रियूज करके काफी पैसे कमा सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप कूरियर बॉक्स की मदद से किन चीजों को बना सकती हैं। 

कूरियर बॉक्स को बनाएं डस्टबिन

empty boxes

कमरे को सूखे कचरे को इकट्ठा करने के लिए आप कूरियर बॉक्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह कूरियर बॉक्स काफी मजबूत होते हैं, ऐसे में आपको डस्टबिन खरीदने की जरूरत नहीं हैं। हालांकि आप चाहती है कि यह लंबे समय तक चले तो आपको इसमें पोली बैग लगा देना चाहिए। 

कूरियर बॉक्स को बनाएं पेन स्टैंड

कूरियर बॉक्स की मदद से आप चाहे तो पेन स्टैंड भी तैयार कर सकती हैं। पेन स्टैंड तैयार करने के लिए आपको छोटे साइज का कूरियर बॉक्स लेना होगा। फिर कलरफुल पेपर का पेन स्टैंड पर लगाएं और अपने पेन स्टैंड को स्टोन की मदद से सजाएं। ऐसे में आपका पेन स्टैंड मिनटों में तैयार हो जाएगा। 

इसे जरूर पढ़ें- Reuse Tips: क्या आपके बच्चे फेंक देते हैं पुराने कागज? जानें इस्तेमाल करने का तरीका

पैकिंग बॉक्स बनाए

शादी या फिर पार्टी में जाने के लिए हमें पैकिंग बॉक्स की जरूरत होती हैं। जैसी की अगर आप किसी को साड़ी उपहार में दे रही हैं तो साड़ी बॉक्स में नहीं आती हैं। ऐसे में आप चाहे तो इन कूरियर बॉक्स में तोहफे को डालकर रंगीन पेपर की मदद से आप अपने कूरियर बॉक्स की सजावट कर सकती हैं। ऐसे में आपका कूरियर बॉक्स रियूज भी हो जाएगा और आपको पैकिंग बॉक्स खरीदने की जरूरत नहीं होगी। 

इसे जरूर पढ़ें- Reuse Ideas: कुल्हड़ को बेकार समझ कर फेंके नहीं, इस तरह से करें रियूज

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

 

Image Credit - freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।