ब्लैक जींस के फीके रंग को घर पर ठीक कर सकते हैं आप, जानिए कैसे

How To Dye Black Jeans At Home:'अरे मम्मी, उसका रंग फीका दिखाई दे रहा है इसलिए उसे पहनने का मन नहीं का रहा है, फिर से नई ब्लैक जींस लेनी पड़ेगी'। जी हां, ब्लैक जींस को लेकर यह अक्सर देखा जाता है कि कुछ समय पहने के बाद उसका रंग फेड हो जाता है।
जब ब्लैक जींस का रंग फीका होता है तो कई लोग उसे किसी कोने में फेंक देते हैं। अगर आप भी ब्लैक जींस के साथ कुछ ऐसा ही करते हैं तो फिर यह लेख आपके लिए ज़रूरी है।
इस आर्टिकल में हम आपको कुछ बेहतरीन टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप जींस को घर पर ही डाई कर सकते हैं और अधिक पैसे खर्च होने से भी बच सकते हैं। आइए जानते हैं।
सबसे पहले करें ये काम

फेड ब्लैक जींस को डाई करना कोई मुश्किल काम नहीं है लेकिन, आपको बता दें कि इस लिए आपके पास 1-2 घंटे होने चाहिए। जी हां, डाई करने और सेट होने में लगभग 2 घंटा लगता है। इन टिप्स को भी करें फॉलो-
- ब्लैक जींस को डाई करने से पहले जींस को एक अच्छे से साफ कर लें।
- साफ करने के बाद धूप में रख दें।
ब्लैक जींस डाई करने के लिए ज़रूरी सामग्री

घर पर जींस को डाई करने के लिए आपको कुछ चीजों की ज़रूरत पड़ेगी। इसके लिए आप मार्केट से भी इन चीजों को खरीद सकते हैं।
- ब्लैक डाई कलर-1 पैकेट (लिक्विड या पाउडर)
- चिमटा या कोई बड़ी लकड़ी (पलटने के लिए)
- हाथों में पहनने के लिए रबर का ग्लव्स
- सिरका-3 चम्मच
- एक बड़ा टब
इसे भी पढ़ें: Easy Hacks: सफ़ेद कपड़े में लगे किसी भी दाग को हटाने के लिए अपनाएं ये हैक्स
ब्लैक जींस को डाई करने का तरीका (How To Dye Black Jeans)

- सबसे पहले टब में 3-4 लीटर पानी को डालें।
- अब इसमें ब्लैक डाई कलर को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और कुछ देर के लिए छोड़ दें।
- लगभग 10 मिनट बाद सिरके को भी डालकर 10 मिनट सेट होने के लिए छोड़ दें।
- अब घोल में जींस को डालकर लगभग 2 घंटे के लिए छोड़े दें। (हैवी जींस साफ करने के टिप्स)
- नोट: बीच-बीच में जींस को अच्छे से उलट-पुलट दें ताकि डाई का रंग हर अच्छे से चढ़ सकें।
- 2 घंटे घोल में छोड़ने के बाद जींस को निकाल लें और हवा में सूखने के लिए रख दें।
- जन जींस पूरी तरह से सूख जाए तो एक बार ठंडे पानी से जींस को साफ कर लें।
- आप देखेंगे कि ब्लैक जींस का रंग फिर वापिस आ चुका है।
इसे भी पढ़ें: कपड़ों पर लगे मेकअप के दाग हटाने के लिए अपनाएं यह टिप्स
इन बातों का भी रखें ध्यान

- ब्लैक जींस का रंग फेड न हो उसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना भी बहुत ज़रूरी है। जैसे-
- ब्लैक जींस को साफ करने के बाद तेज धूप में सुखाने के लिए न रखें।
- जींस को हमेशा उल्टा करके ही धूप में सुखाने के लिए रखें। (जींस से रोएं निकालने के टिप्स)
- जींस की सफाई के लिए आप किस डिटर्जेंट का चुनाव कर रहे हैं इसका भी ध्यान रखें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@sutterstocks)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।