Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:14 PM IST

इन आसान ट्रिक्स से बिना वाशिंग मशीन के भी मिनटों में धो सकती हैं हैवी जींस

अगर आप अपनी हैवी जींस को वाशिंग मशीन के बिना ही आसानी से धोना चाहती हैं तो यहां बताए टिप्स फॉलो करें। 
Updated:- 2021-09-03, 19:10 IST
image

वैसे तो आपको जींस को नियमित रूप से धोने की जरूरत नहीं पड़ती है क्योंकि बार-बार धोने से ये फेड होने के साथ पुरानी भी नज़र आने लगती है। लेकिन अगर आपको वास्तव में इसे बार -बार धोने की जरूरत पड़ती है और आप इसके लिए वाशिंग मशीन का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं क्योंकि मशीन में धोने से जींस साफ़ तो हो जाती है लेकिन इसकी लाइफ कम हो जाती है, तो आप कुछ आसान तरीकों से अपनी हैवी जींस को कुछ ही समय में आसानी से धो सकती हैं। आइए जानें हैवी जींस को बिना वाशिंग मशीन के धोने के कुछ आसान तरीकों के बारे में जो आपकी समस्या को चुटकियों में हल कर सकते हैं।  

जींस को ठंडे पानी में डुबोएं 

soak jeans in cold water

अगर आप हाथ से जींस को धो रही हैं तो सबसे आसान तरीका है कि एक बड़े टब में ठंडा पानी डालें और जींस को इस पानी में डुबोएं। टब में पानी भरते समय आपको इसका लेवल इतना रखना है कि पूरी जींस इसमें आसानी से डूब जाए और पानी का लेवल जींस से ऊपर तक हो। धीरे-धीरे जींस को पानी में डुबोते हुए हाथों से रगड़ें। ठंडे पानी का इस्तेमाल इसलिए करना चाहिए क्योंकि कई बार ज्यादा गरम पानी से जींस का कलर निकलने लगता है और जींस एक ही वाश के बाद फेड नज़र आने लगती है। इस ठंडे पानी में माइल्ड डिटर्जेंट मिक्स करें और जींस को 30  मिनट से एक घंटे के लिए डिटर्जेंट वाले पानी में भीगा रहने दें। आधे से एक घंटे के बीच जींस को डिटर्जेंट वाले पानी से निकालकर साफ़ पानी से धो लें और लटकाकर टांग दें। 

प्रो टिप्स 

  • जींस धोते समय हार्ड डिटर्जेंट का इस्तेमाल न करें ये जींस के रंग और फैब्रिक को खराब कर सकता है। 
  • डिटर्जेंट में जींस धोते समय गरम पानी का इस्तेमाल न करें। डिटर्जेंट के साथ गरम पानी जींस का कलर खराब कर सकता है। 
  • माइल्ड डिटर्जेंट में 1 घंटे से ज्यादा देर के लिए न भिगोएं ये जींस के फैब्रिक को खराब कर सकता है। 
  • हमेशा धूप में सुखाते समय जींस को उल्टी तरफ से सुखाएं। 

इसे जरूर पढ़ें:इन टिप्स की मदद से करें अपनी वॉशिंग मशीन को साफ, कम होगी रिपेयरिंग की जरूरत

शैम्पू का करें इस्तेमाल 

shampoo use jeans

जींस धोने के लिए एक आसान तरीका शैम्पू का इस्तेमाल करना है। शैम्पू से जींस धोने के लिए आपको बस करना ये है कि एक बड़े टब में किसी भी शैम्पू की 8 -10 बूंदें डालनी हैं और टब को पानी से भरकर अच्छी तरह से झाग बनाना है। हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि खाली टब में पहले शैम्पू डालें और ऊपर से पानी भरें जिससे शैम्पू अच्छी तरह से पानी में घुल सके। अब शैम्पू वाले पानी में जींस डुबोएं और इसे रात भर के लिए पानी में डुबोए रखें। अगले दिन जींस को शैम्पू के पानी से निकालकर सादे पानी से धो लें और इसे बिना निचोड़े हुए हैंगर में लटका दें। 

प्रो टिप्स 

  • यदि आप रात भर के लिए जींस को पानी में भिगो रही हैं तो इसके लिए ठन्डे पानी का ही इस्तेमाल करें। 
  • जींस को तेज धूप में सुखाने की बजाय हल्की धूप में सुखाएं। 
  • जींस जब तक अच्छी तरह सूख न जाए इसे फोल्ड न करें नहीं तो उसमें नमी की वजह से बदबू और बैक्टीरिया हो सकते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें:इन 10 आसान ट्रिक्स से बारिश के मौसम में मिनटों में सुखाएं गीले कपड़े

गुनगुने पानी और ब्रश से करें साफ़ 

use brush for jeans

यदि आपके पास ज्यादा समय नहीं है तो जींस को 15 -20 मिनट के लिए गुनगुने पानी में भिगोकर रख दें। आपको इस पानी में डिटर्जेंट या शैम्पू कुछ नहीं मिलाना है। केवल गुनगुने पानी में जींस को अच्छी तरह से भीगा रहने दें और 20 मिनट बाद इसे पानी से निकालकर हल्के ब्रश से रगड़ें। ऐसा करने से जिद्दी दाग निकल जाते हैं और जींस साफ़ दिखने लगती है। ब्रश से रगड़ने के बाद जींस को गुनगुने पानी में डुबोकर अच्छी तरह से धोकर सूखने के लिए टांग दें। 

प्रो टिप्स

  • जींस को सुखाने के बाद दो मोटे टॉवल के बीच में रखें और उन्हें ऊपर से रोल करें। अपनी जीन्स को दो तौलिये के बीच घुमाने से आपकी जींस में बची हुई नमी सोख ली जाएगी। 
  • जींस को रोल करने के बाद तौलिये को नीचे दबाएं ताकि तौलिया पानी को सोख ले और जींस में नमी न रहे।

 

ध्यान रखें ये बातें

jeans in sun light 

  • यदि आप जींस को बहुत जल्दी-जल्दी नहीं धोना चाहते है, लेकिन उसमें से स्मैल आने लगी है, तो इसे 24 घंटे के लिए हैंगर पर टांग दें। 
  • हमेशा जींस को धूप में टांगते ते समय इसे उल्टी तरफ से टांगें जिससे इसके कलर पर धूप का असर न हो सके। 
  • यदि जींस बहुत ज्यादा गंदी नहीं हुई है, लेकिन इसमें कुछ दाग-धब्बे लग गए है, तो प्रभावित क्षेत्र पर दाग हटाने वाले प्रोडक्ट्स का उपयोग करें। इन प्रोडक्ट्स को दाग वाली जगह पर कुछ देर के लिए लगा छोड़ दें और फिर नम कपड़े को गीला कर दाग को साफ करें। 
  • जींस के रंग को अधिक समय तक बनाए रखने के लिए ठंडे पानी में एक कप सिरका और एक चौथाई कप नमक मिलाएं और जींस को इस मिश्रण में 20 मिनट तक भिगोएं। ये मिश्रण जींस के कलर को सेट करने में मदद करते है, जिससे जींस का कलर फेड होने से बच जाता है।

 

उपर्युक्त सभी युक्तियों को फॉलो करके आप अपनी हैवी जींस को बिना वाशिंग मशीन के भी आसानी से साफ़ कर सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।