फोन के Transparent Back Cover को चकाचक कर सकती हैं घर में मौजूद ये दो चीजें, आज ही करें ट्राई और देखें जादू

स्मार्टफोन की सुरक्षा के लिए अक्सर लोग बैक कवर लगवाते हैं। कई लोग तरह-तरह के डिजाइनर फोन केस लगाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग फोन के लुक को शो करने के लिए ट्रांसपेरेंट कवर का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, फोन के बैक में लगा ट्रांसपेरेंट कवर बहुत जल्दी गंदा हो जाता है, जो कि दिखने में बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगता है। हैरानी तो तब होती है, जब इसे घंटो साफ करने के बाद भी इससे दाग नहीं मिटते हैं।
फोन कवर ज्यादा गंदा या पीला पड़ने के बाद, कई लोग इसे फेंक कर नया भी खरीद लेते हैं। हालांकि, आप चाहें तो इसे आसानी से घर में साफ कर सकते हैं। अब आपको बार-बार नया फोन कवर खरीदने की जरूरत नहीं है। आज इस आर्टिकल में हम आपको ट्रांसपेरेंट फोन कवर को साफ करने का आसान तरीका बताने वाले हैं।
इसे भी पढ़ें- आपको पता है मोबाइल कवर पर टूथपेस्ट लगाने से क्या होता है?
ट्रांसपेरेंट फोन कवर को कैसे करें साफ?

- फोन कवर को सबसे पहले फोन से निकाल लें।
- इसके बाद, एक छोटे कटोरे में बेकिंग सोडा और थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट को एक मुलायम कपड़े या स्पंज पर लगाकर धीरे-धीरे बैक कवर को रगड़ें।
- कुछ मिनट बाद गुनगुने पानी से धो कर सूखे कपड़े से पोंछ लें।
- इससे आपका ट्रांसपेरेंट बैक कवर बिल्कुल साफ हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें- पीले पड़े व्हाइट फोन कवर को इन तरीकों से करें साफ
हैंडवॉश से करें फोन कवर को आसानी से साफ
- फोन के ट्रांसपेरेंट कवर को साफ करने के लिए आप हैंडवॉश का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इसके लिए आपको एक प्लेट में एक चम्मच हैंडवॉश डालें।
- इसमें एक चौथाई विनेगर डालें और चम्मच की मदद से इसे अच्छी तरह मिला दें।
- इसके बाद, एक स्पंज में इस मिश्रण को लगाकर फोन के कवर पर लगाएं।
- इसे अच्छी तरह रगड़ें, ताकि कवर पर लगे जिद्दी दाग छूट जाए।
- अगर सूखा-सूखा सा लगे तो इस पर दो-चार बूंद पानी का डालें और फोन कवर पर अच्छी तरह रब करें।
- इस तरह आपको तब तक रगड़ना है, जब तक ट्रांसपेरेंट फोन कवर पर लगे सारे दाग मिट न जाए।
- आखिर में साफ पानी से धोकर सूखे कपड़े से पोछ दें। इसके बाद, आप देखेंगे कि बैक कवर का पीलापन तो गायब हुआ ही है। साथ में यह बिल्कुल नए जैसा चमकने भी लगा है।
इसे भी पढ़ें- मोबाइल के ट्रांसपेरेंट कवर पर लग गया है दाग तो इसे हटाने के लिए इन टिप्स की लें मदद
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।