Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:29 AM IST

चाय-कॉफी के दाग ने महंगे स्वेटर की शान कर दी है खराब? उबले आलू और पाउडर का यह हैक कर सकता है मदद

क्या आप जानती हैं स्वेटर से चाय-कॉफी का दाग हटाने के लिए उबला आलू किस तरह मदद कर सकता है? अगर नहीं, तो आइए यहां इस बारे में जानते हैं। 
Updated:- 2025-02-24, 12:19 IST
image

सर्दी के मौसम में स्वेटर ही हमारा स्टाइल स्टेटमेंट होता है। वहीं अगर आपके फेवरेट और महंगे स्वेटर पर चाय-कॉफी का दाग लग जाए तो दिल बहुत दुखता है। चाय-कॉफी का दाग छोटा हो या बड़ा, किसी भी कपड़े की शान खराब कर देता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि चाय-कॉफी का दाग आसानी से नहीं जाता है।

चाय-कॉफी के दाग हटाने के लिए साबुन और पानी की आम धुलाई काफी नहीं होती है। ऐसे में कई लोग ड्राई क्लीन भी कराते हैं। लेकिन, हर बार ड्राई क्लीन कराना महंगा पड़ सकता है। अगर आपके भी फेवरेट और महंगे स्वेटर पर चाय-कॉफी का दाग लग गया है, तो ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, यहां हम उबले आलू और एक पाउडर का ट्रिक लेकर आए हैं, जो स्वेटर का दाग हटाने में आपकी मदद कर सकता है।

उबले आलू से इस तरह साफ कर सकती हैं स्वेटर पर लगा चाय-कॉफी का दाग

2 (11)

सफेद कपड़े या स्वेटर पर दाग हटाना फिर भी आसान होता है, क्योंकि उस पर हम ब्लीच या आला का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन, रंगीन स्वेटर से चाय-कॉफी का दाग हटाते समय हमें बहुत सावधान रहने की जरूरत होती है। आइए, यहां जानते हैं कि उबले आलू से किस तरह से स्वेटर का दाग साफ किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: कपड़ों पर लग गया है जिद्दी दाग? सिरका ऐसे करेगा मदद

महंगे स्वेटर से चाय-कॉफी का दाग हटाने के लिए सबसे पहले आप 4 से 5 आलू लें। आलू को एक कटोरे में डाल लें और उन्हें पानी से अच्छी तरह से साफ कर लें। आलू की मिट्टी जब निकल जाए तो उन्हें कुकर में डालकर उबाल लें। आलू उबालने के बाद उसका पानी एक मग या बालटी में निकाल लें। पानी अलग करने के बाद आलू साइड में रख दें। ऐसा इसलिए, क्योंकि स्वेटर से दाग हटाने के लिए उबले आलू के पानी का ही इस्तेमाल होगा।

दाग हटाने के लिए आलू के पानी में स्वेटर को कुछ देर के लिए भिगोकर रख दें। अब पानी में 3 से 4 चम्मच लिक्विड डिटर्जेंट डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर दें। मिक्स करने के बाद स्वेटर को 10 से 15 मिनट के लिए फिर पानी में छोड़ दें। टाइम पूरा होने के बाद स्वेटर के दाग वाले हिस्से को हल्के हाथ से रगड़ें। दाग हटाने के लिए आपको किसी ब्रश का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए, क्योंकि स्वेटर पर ब्रश रगड़ने से वह खराब हो सकता है।

स्वेटर के दाग को हाथ से रगड़ने के बाद उस पर थोड़ा-सा बेकिंग पाउडर डाल दें। बेकिंग पाउडर डालने के बाद फिर हल्के हाथ से स्वेटर को रगड़ें, ऐसा करने से दाग हल्के पड़ सकते हैं।

नोट: स्वेटर पर उबले आलू की इस ट्रिक का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें। ऐसा इसलिए, क्योंकि पैच टेस्ट से पूरा स्वेटर खराब होने से बचाया जा सकता है।

इस ट्रिक से भी कर सकती हैं स्वेटर पर लगा चाय-कॉफी का दाग

tricks to clean tea stain

आलू

स्वेटर से चाय-कॉफी के दाग हटाने में आलू की एक अन्य ट्रिक भी काम आ सकती है। इसके लिए सबसे पहले एक आलू लें और उसे बीच से आधा काट लें। आलू को आधा काटने के बाद उस पर एक चम्मच बेकिंग सोडा डालें और फिर हल्के हाथ से दाग पर रगड़ें। आलू और बेकिंग सोडा की इस ट्रिक से स्वेटर पर लगा चाय का दाग हटाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: दाग को साफ करते वक्त न लगाएं ये चीजें, वरना खराब हो सकता है सामान

नींबू और टेलकम पाउडर

अगर स्वेटर पर ताजा चाय-कॉफी का दाग लगा है, तो उसे हटाने में नींबू और टेलकम पाउडर मदद कर सकता है। इसके लिए सबसे पहले स्वेटर को पानी में भिगो दें। फिर स्वेटर पर आधा नींबू रस निचोड़ लें और टेलकम पाउडर भी छिड़क दें। अब एक टूथब्रश लें और उसे दाग पर रगड़ें। नींबू रस और बेकिंग सोडा को 10 मिनट के लिए दाग पर ही लगा छोड़ दें और फिर आखिरी में नॉर्मल सफाई कर दें। 

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।