ठंड में कारपेट पर लग गया है चाय का दाग, तो ऐसे करें उसे साफ

ठंड का मौसम आते ही हम सभी खुद के साथ-साथ अपने घर को भी बदल देते हैं। इस मौसम में फ्लोर पर कारपेट का इस्तेमाल किया जाना बेहद आम है। अमूमन लोग अपने इंटीरियर को ध्यान में रखकर कारपेट का इस्तेमाल करते हैं। जिससे फ्लोर से उन्हें ठंडक महसूस नहीं होती। लेकिन जब आप कारपेट पर बैठकर कुछ खाते-पीते हैं तो उसका गंदा हो जाना बेहद ही नेचुरल है। अक्सर कारपेट को आसानी से साफ कर लिया जाता है, लेकिन कभी-कभी कुछ दागों की वजह से कारपेट काफी गंदा नजर आने लगता है। इन्हीं में से एक चाय के दाग।
ठंड के मौसम में बार-बार चाय पीने की इच्छा होती है। लेकिन अगर गलती से चाय कारपेट पर गिर जाए तो इससे उस पर ऐसे दाग लग जाते हैं, जिन्हे आसानी से साफ नहीं किया जा सकता। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे कुछ आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप कारपेट पर लगे चाय के दाग को बेहद आसानी से साफ कर सकते हैं-
दाग को तुरंत करें साफ
अगर कारपेट पर चाय का दाग लग गया है तो ऐसे में आप दागों को तुरंत साफ करने की कोशिश करें। अन्यथा बाद में उन्हें साफ करना मुश्किल हो सकता है। चाय के दाग को पोंछने के लिए एक साफ, सफ़ेद कपड़े या टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करें। ध्यान दें कि आप इसे रगड़ें नहीं, क्योंकि इससे दाग कालीन के रेशों में और गहराई तक जा सकता है। साथ ही साथ, इन्हें फैलने से रोकने के लिए बाहर से अंदर की ओर साफ करें। अगर आपको ऐसा लग रहा है कि दाग को साफ करना काफी मुश्किल है तो ऐसे में आप चाय के दाग को पतला करने के लिए दाग पर थोड़ा ठंडा पानी डालें। अब आप लिक्विड सोखने के लिए एक साफ कपड़े या पेपर टॉवल का इस्तेमाल करें।
पुराने दाग को ऐसे करें साफ
अगर चाय का दाग पुराना हो गया है तो ऐसे में उसे क्लीन करने के लिए लिक्विड डिशवॉशिंग डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप दो कप गर्म पानी में एक चम्मच लिक्विड डिशवॉशिंग डिटर्जेंट मिलाएं। अगर आप चाहें तो इसमें एक चम्मच सफेद सिरका भी मिला सकते हैं। हालांकि, इसे सीधा कारपेट पर इस्तेमाल ना करें, बल्कि पहले एक छोटे से छिपे हुए एरिया पर पैच टेस्ट करें। इससे आपको यह पता चल जाएगा कि कारपेट के रंग को किसी तरह का नुकसान नहीं हो रहा है।
इसे भी पढ़ें: वाशिंग मशीन में इस तरह से धोएं कपड़े, चमकने लगेंगे शर्ट के कॉलर और कफ
अब आप घोल में एक साफ कपड़ा डुबोएं और चाय के दाग को धीरे से पोंछें। जब दाग फीका पड़ने लगे, तो सफाई के घोल को धोने के लिए एक अलग साफ व नम कपड़े से उस एरिया को पोंछें। अब अतिरिक्त नमी को सोखने के लिए सूखे तौलिये या कपड़े का उपयोग करें। साफ किए गए स्थान पर तौलिये पर कोई भारी वस्तु रखें ताकि बचा हुआ पानी सोखने में मदद मिले। इसे कई घंटों या रात भर के लिए लगा रहने दें।
इसे भी पढ़ें: गर्म पानी में मिलाएं बस एक चम्मच पाउडर, सफेद कपड़े पर लगा जंग का निशान हो जाएगा गायब
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।