जानें कपड़ों पर लगे पसीने के दाग को हटाने का तरीका

गर्मी का मौसम आते है पसीने की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में न केवल शरीर से बदबू आती है बल्कि कपड़ों पर इसके दाग भी लग जाते हैं। महंगे क्लीनर और डिटर्जेंट का इस्तेमाल करने के बावजूद भी यह दाग नहीं हटता है। ऐसे में घरेलू नुस्खे बेहद काम आते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको कपड़ों पर लगे पसीने के दाग से छुटकारा पाने के आसान तरीके बताएंगे।
बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा की मदद से आप आसानी से कपड़ों पर लगे दाग को हटा सकती हैं। गर्मी के मौसम में पसीना आना एक आम बात है, लेकिन इसके कारण कपड़ों पर दाग लग जाता है। यह दाग देखने में बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है। पसीने के दाग को हटाने के लिए आप बेकिंग सोडा का उपयोग कर सकती हैं।
क्या करें?
- ¼ कप गुनगुने पानी में 2 चम्मच बेकिंग सोडा डालें।
- अब इसे अच्छे से मिक्स कर लें, ताकि यह गाढ़े पेस्ट में बदल जाए।
- अब इसे दाग वाली जगह पर लगाएं और कुछ देर अच्छे से रब कर लें।
- इसके बाद कपड़े को डायरेक्ट धूप में सुखा लें। इसे धोने की जरूरत नहीं है।
- करीब 1 घंटे बाद कपड़े को अच्छे से धो लें।
- आप पाएंगी कि कपड़े पर लगा पसीना का दाग अब हट चुका है।
हाइड्रोजन पेरोक्साइड आएगा काम

फर्श क्लीन करना हो या कीड़े भगाने हो, हाइड्रोजन पेरोक्साइड घर के कई कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है। क्या आपको जरूरत से ज्यादा पसीना आता है, जिसके कारण कपड़ों पर पसीने का दाग रह जाता है। इसे साफ करने के लिए आप हाइड्रोजन पेरोक्साइड का उपयोग कर सकती हैं। कपड़े पर लगे लेबल को जरूर पढ़ें, ताकि आपको यह पता चल जाए कि क्या यह सुरक्षित है। (हाइड्रोजन पेरोक्साइड से जुड़े हैक्स)
क्या करें?
- हाइड्रोजन पेरोक्साइड में 1 चम्मच बेकिंग सोडा और आधा छोटा कप पानी मिलाएं।
- इस पेस्ट को कपड़े पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें।
- जब यह सूख जाए, तब वॉशिंग मशीन में कपड़े को धो लें।
इसे भी पढ़ें: इन आसान तरीकों से निकालें कपड़ों पर लगे दाग
नींबू का करें इस्तेमाल

नींबू का रस खाने के स्वाद को बढ़ाने से लेकर कपड़ों पर लगे लगभग हर दाग को हटाने में मदद करता है। नींबू के रस में एसिड पाया जाता है, जिसके कारण क्लीनिंग के लिए यह एक अच्छा घरेलू उपाय है। (नींबू से करें घर के ये काम)
क्या करें?
- 1 नींबू के रस में 1 कप पानी मिलाएं।
- अब नींबू के रस को दाग वाली जगह पर डाल दें।
- तकरीबन 10 मिनट बाद लिक्विड डिटर्जेंट से कपड़े को तुरंत धो लें।
इसे भी पढ़ें: Easy Hacks: कपड़े में लगे हल्दी के दाग को हटाने के आसान हैक्स
ये भी जानें
- कपड़ों पर लगे दाग जिद्दी न हो, इसके लिए आपको इन्हें एक बार पहनने के बाद धोना चाहिए। अगर आप लंबे समय तक कपड़े नहीं धोएंगी, तो इससे न केवल दाग हटाने में परेशानी आएगी बल्कि कपड़ों पर बदबू भी रह जाएगी।
- दाग को हटाने के लिए हार्श केमिकल वाले क्लीनर्स का इस्तेमाल न करें। इनसे कपड़ा खराब हो जाता है।
- अगर आपको कपड़े पर लगे दाग को हटाना है, तो पूरे कपड़े को न धोएं। केवल दाग वाली जगह को ही साफ करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।